पहलगाम हमलावरों के करीब पहुँचीं सुरक्षा एजेंसियाँ, कई बार मुठभेड़ भी हुई: Indian Express रिपोर्ट

indian army in jammu and kashmir-file photo

श्रीनगरः 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद दक्षिण कश्मीर के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने बीते पांच दिनों में कम से कम चार बार हमलावरों को ढूंढ निकाला और एक मौके पर उनके साथ फायरिंग का आदान-प्रदान भी हुआ। Indian Express की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय निवासियों से मिली जानकारियों, खुफिया इनपुट्स और तलाशी अभियानों के जरिए आतंकियों का पता लगाया गया है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र, पहलगाम टेरर अटैक की निंदा और एकजुटता का जाएगा संदेश

सैन्य प्रतिष्ठान से जुड़े एक अधिकारी ने Indian Express को बताया, “यह बिल्ली और चूहे का खेल बन गया है। कई बार आतंकी स्पष्ट रूप से दिखाई भी दिए, लेकिन जब तक उन्हें घेरा जाता, वे घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग जाते। जंगल इतने घने हैं कि दिखाई देने के बाद भी उनका पीछा करना बेहद कठिन है। लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि कुछ ही दिनों में उन्हें पकड़ लिया जाएगा।”

हाय रे बेरोजगारीः चौकीदार बनने के लिए 10वीं पास थीं योग्यता, MA, NET , PhD वालों ने भी दी परीक्षा

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियानों को और तेज कर रहे हैं और आतंकियों को चारों तरफ से घेरने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से घाटी में सुरक्षा एजेंसियाँ पूरी तरह से सतर्क हैं। इसी पृष्ठभूमि में, जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 28 अप्रैल को जम्मू में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है, जहाँ इस विषय पर विशेष चर्चा होगी ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now