पाकिस्‍तानियों को भारत छोड़ने का अंतिम दिन आज, 3 दिन में 294 लौटे, झारखंड में सात पाक नागरिक लॉंग टर्म वीजा पर

पाकिस्‍तानियों को भारत छोड़ने का अंतिम दिन आज, 3 दिन में 294 लौटे, झारखंड में सात पाक नागरिक लॉंग टर्म वीजा पर

डेस्कः पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने को कहा था। इसके बाद से पिछले तीन दिनों में 294 नागरिक अटारी बॉडस से पाकिस्तान लौटे है। पाकिस्तान से 727 भारतीय आए। वैध वीसा पर आए पाकिस्तानियों को 27 अप्रैल से पहले लौटने को कहा गया था। बिहार से शॉट टर्म वीसा पर आए 19 पाकिस्तानी नागरिक लौट गए।

kb6geja4 pahalgam attack 625x300 27 April 25 scaled

पहलगाम आतंकी हमले की जांच करेगी NIA, गृह मंत्रालय ने सौंपी जिम्मेदारी
झारखंड में फिलहाल कुल 10 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। इनमें सात लोग लॉंग टर्म वीजा पर रह रहे हैं। इसमें रांची में एक, हजारीबाग में एक, जमशेदपुर में दो और धनबाद के दो लोग शामिल है। सभी शादी के बाद 10-12 वर्षो से ज्यादा समय से रह रहे है। एक अधिकारी के अनुसार, ऐसे लोगों को हालिया आदेश में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलग रखा है। यानी यह लोग यहां रह सकते हैं। वहीं डोरंडा में दो महिलाओं के तीन बच्चे हैं। इनमें से सात आ।र नौ साल की दो बच्चियां हैं, जबकि एक दो साल का बच्चा हैं। इन बच्चों की मां अभी भी भारतीय नागारिक है, इसलिए केंद्र सरकार का आदेश इन पर प्रभावी नहीं है।

t0pal7hg pahalgam terror attack 625x300 27 April 25 scaled

पहलगाम हमले के बाद कश्मीर घाटी में मौजूद 14 लोकल टेररिस्ट की लिस्ट तैयार, जाने कौन है सुरक्षा बलों के निशाने पर
450 से अधिक भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे
-वाघा सीमा के रास्ते पिछले तीन दिनों में 450 से अधिक भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौट चुके हैं
-पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर वीजा रद्द होने के कारण ये लोग अपने देश लौट गये हैं
-शनिवार को रवाना होने वालों में 23 भारतीय भी शामिल हैं, जो पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) 2025 की प्रसारण कंपनी का -हिस्सा थे
-शनिवार को सीमा पार करने वाले भारतीयों की वास्तविक संख्या बाद में पता चलेगी
-अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लगभग 300 भारतीय और बृहस्पतिवार को लगभग 100 भारतीय इसी रास्ते से स्वदेश लौटे
-उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 200 पाकिस्तानी नागरिक भी भारत से स्वदेश लौट आये हैं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now