बोकारो एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों को मिली एक और बड़ी सफलता, महिला नक्सली समेत दो गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 22, 2025

बोकारो एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों को मिली एक और बड़ी सफलता, महिला नक्सली समेत दो गिरफ्तार

बोकारोः सोमवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत आठ नक्सलियों को मार गिराया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को एक और बड़ी सफलता मिली जब सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली समेत दो को धर दबोचा। गिरफ्तार हुए नक्सलियों में से एक सोमवार को हुई मुठभेड़ में घायल हो गया था और इलाज कराने अस्पताल पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में जल्द ही आधिकारिक जानकारी जारी करेगी।

तस्वीरें; प्रयाग मांझी के दस्ते के पास थी कितनी हथियारें, जांबाज जवानों ने आठ को किया ढेर
सोमवार को बोकारो के लुगु पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक दा समेत आठ नक्सलियों को मार गिराया था। मंगलवार को एक और बड़ी सफलता सुरक्षाबलों को मिली है। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने महिला नक्सली अनीता और नक्सल कैडर दयानंद को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को हुए एनकाउंटर में कई नक्सलियों के घायल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल के आसपास कई किलोमीटर तक सघन सर्च अभियान चलाया।

See also  BAU में लगा एग्रोटेक मेला, हेमंत सोरेन हर जिले में किसान पाठशाला और लिफ्ट इरिगेशन का किया वादा

18 साल बाद मारा गया बाबूलाल मरांडी के बेटे का हत्यारा, चिलखारी कांड का सबसे बड़ा गुनहगार था अरविंद यादव
सुरक्षा बलों की सर्च ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति के गोली से घायल होने की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने उस घर को घेर लिया। जहां पर घायल व्यक्ति इलाज करवा रहा था। अंदर जाने पर नक्सली कैडर दयानंद घायल अवस्था में पकड़ा गया। दयानंद को दो गोलियां लगी थी। उसके पास से दो हथियार भी बरामद किए गए हैं। दयानंद का इलाज अब पुलिस की सुरक्षा में करवाया जा रहा है। सोमवार को एक करोड़ के इनामी विवेक के साथ 5 से 6 महिला नक्सली भी मौजूद थी। नक्सलियों और पुलिस के बीच जब मुठभेड़ शुरू हुआ तो आगे की पंक्ति में गोली चला रही दो महिला नक्सली तालो दी और रंजू मांझी मौके पर ही मारी गईं। पास ही मौजूद नक्सली अनीता किसी तरह पुलिस की गोलियों से बचते हुए जंगल की तरफ भाग गई और जाकर छिप गई।मंगलवार को चलाये जा रहे अभियान के दौरान घबराकर जंगल में छिपी अनीता ने खुद ही हथियार डाल दिया। अनिता झारखंड के दुमका जिले की रहने वाली है। उसका पति राजू मांझी भी एक हार्डकोर नक्सली है।

See also  शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन के परिवार से मिलकर जताई शोक संवेदना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now