तस्वीरें; प्रयाग मांझी के दस्ते के पास थी कितनी हथियारें, जांबाज जवानों ने आठ को किया ढेर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2025

lugu hills crpf

झारखंड पुलिस के टॉप मोस्ट वांटेड नक्सलियों की लिस्ट में नंबर टू मारा गया। जिस प्रयाग मांझी उर्फ विवेक का ख़ौफ़ देश के चार राज्यों में था उसका अंत होना तो तय था लेकिन इंतज़ार था सही टीम और सही वक्त पर फैसले का । झारखंड के तीन दिग्गज अफ़सर डीजीपी अनुराग गुप्ता, आईजी अभियान होमकर और सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह की प्लानिंग और एक्जिक्यूशन के आगे सीपीआई माओवादी का सबसे दुर्दांत नक्सली का विवेक भी मारा गया । झारखंड, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और बंगाल के जंगलों में मौजूद माओवादियों के थोडे बड़े कैंपों में आज सन्नाटा पसरा है

lugu hills crpf11
इतनी अच्छी प्लानिंग की थी विवेक मांझी के दस्ते को भागने का मौका नहीं मिला । कोबरा बटालियन ने लीड किया और आठ नक्सलियों को मार शहीद जवानों का बदला ले लिया । अनुराग गुप्ता ने साफ़-साफ एलान किया कि झारखंड के हर नक्सली के बारे में उनके पास हर तह की जानकारी है । कहां खाते-पीते हैं किससे वसूली करते हैं इसलिए सरेंडर कर दे।
lugu hills crpf1
विवेक उर्फ प्रयाग मांझी सहदेव सोरेन और अन्य 20 से 25 सशस्त्र माओवादियों की सूचना पर संयुक्त बलों जिसमें कोबरा 9 , बोकारो पुलिस, झारखंड जगुआर और सी०आर०पी०एफ० द्वारा बोकारो के अ लूगु पहाड़ इलाके में एक विशेष संयुक्त अभियान “डाकाबेड़ा” चलाया गया।
lugu hills crpf
झारखंड पुलिस के लिए प्रयाग मांझी उर्फ विवेक के मारे जाने की खबर कितनी बड़ी है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस ख़ूँख़ार नक्सली पर एक करोड़ का इनाम था और इस पर अकेले झारखंड गिरिडीह में पचास से अधिक मुकदमे दर्ज थे ।
See also  वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने किया सम्मानित, मुख्यमंत्री आवास 50 लाख का चेक देने के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now