खरगे की बक्सर में हुई फ्लॉप सभा को लेकर जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज, मनोज पांडेय पार्टी से निलंबित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2025

खरगे की बक्सर में हुई फ्लॉप सभा को लेकर जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज, मनोज पांडेय पार्टी से निलंबित

पटनाः 20 अप्रैल को बक्सर के दलसागर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में भीड़ जुट नहीं पाई थी। मल्लिकार्जुन खरगे की सभा पूरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। इस सभा के फेल होने की गाज जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय पर गिरी है। कांग्रेस ने उन्हे कार्यक्रम में लापरवाही बरतने के आरोप में बर्खास्त कर दिया है।

लालू यादव को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, 2 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद कराया गया था भर्ती
बक्सर में हुई सभा के दौरान पार्टी के अंदर तालमेल का अभाव दिखा था। सभास्थल पर जितनी भी कुर्सियां लगाई गई थी उसमें 10 प्रतिशत भी भर नहीं पाई थी। कांग्रेस की सभा में लोगों को लाने की जगह पार्टी के नेता कांग्रेस अध्यक्ष के साथ तस्वीर खिंचवाने में ही व्यस्त नजर आये थे। खरगे की सभा में भीड़ नहीं आने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

निशिकांत दुबे पर केस कीजिये, हमारी अनुमति की जरूरत नहीं, CJI के खिलाफ टिप्पणी को लेकर अवमानना याचिका पर बोली सुप्रीम कोर्ट
कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की ये पहली परीक्षा थी। उनके अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार खरगे बिहार आये थे लेकिन इस रैली के फ्लॉप होने से कांग्रेस के अंदर गुटबाजी और तालमेल की कमी जगजाहिर हो गई। रैली में लोगों के नहीं आने को लेकर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष पर तंज कसा था।

See also  भूपेश बघेल के घर ED का छापा, बेटे के खिलाफ शराब घोटाला केस में ऐक्शन

बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन पटना पहुंची, 24 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 5 घंटे में जयनगर से पटना दूरी होगी तय
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में कुर्सियों के खाली रह जाने के मामले को प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने गंभीरता से लेते हुए एक प्रेस रिलीज जारी किया, जिसमें लिखा है कि कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का 20 अप्रैल को बक्सर के दलसागर खेल मैदान में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें तैयारियों की घोर कमी और आपसी समन्वय का अभाव पाया गया। जिला कांग्रेस कमिटी ने अपने उत्तरदायित्व का निर्वाहन ठीक से नहीं किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now