आंधी-बारिश ने गिराया 9 डिग्री तक रांची का तापमान, झारखंड के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हुई बारिश,लोहरदगा में वज्रपात से एक की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 20, 2025

रांची समेत 13 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 17 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

रांचीः राजधानी रांची में शाम से ही बादल छाये हुए थे लेकिन रात आठ बजे के बाद झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश ने तापमान को 9 डिग्री तक गिरा दिया। राज्य के कई इलाकों में बारिश ने तापमान को गिराकर उसे खुशनुमा बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 21 और 22 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

नीतीश कुमार ने किया राष्ट्रगान का अपमान! लालू- तेजस्वी ने वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री के मानसिक स्थिति पर उठाये सवाल
राजधानी रांची में बारिश की वजह से सड़क पर आम दिनों की तरह आवाजाही नहीं हो सकी। लोगों ने मौसम को देखते हुए घरों में रहना पसंद किया। लोहरदगा में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य के झुलसने की सूचना है।

मशहूर टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी और उनके पति अतुल अग्रवाल के बीच हुआ तलाक, खुद ही सोशल मीडिया पर दी जानकारी
राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था। मौसम आये आये बदलाव की वजह से तापमान में 9 डिग्री तक की कमी आ गई। गुरूवार को सबसे अधिक तापमान सिमडेगा का 34.5 डिग्री दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश के आसार है। इस दौरान लातेहार, पलामू और गढ़वा के कई हिस्सों में वज्रपात की संभावना जतायी गयी है। रांची स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कोल्हान के कई इलाकों के साथ सिमडेगा, रांची, गुमला के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जतायी है।

See also  रांची में सामान्य से चार गुनी ज्यादा बारिश, आज भी येलो अलर्ट, झारखंउ में 27 तक मानसून का दिखेगा बड़ा असर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now