सरकारी डॉक्टर ने इलाज के लिए आये 5 साल के मासूम को पिलाई सिगरेट, वीडियो हुआ वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 17, 2025

सरकारी डॉक्टर ने इलाज के लिए आये 5 साल के मासूम को पिलाई सिगरेट, वीडियो हुआ वायरल

डेस्कः यूपी के जालौन जिले से हैरान करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सरकारी अस्पताल में डॉक्टर 5 साल के मासूम जो अस्पताल में इलाज कराने आया था और जुकाम से पीड़ित था उसे सिगरेट पिला रहा है। इस घटना के बाद CMO ने डॉक्टर को मुख्यालय से अटैच कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

36 बार चाकू से वार, बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल पर दिखाई लाश; MP में पत्नी ने कराई पति की निर्मम हत्या

वायरल हुए इस वीडियो में जुकाम पीड़ित बच्चे को डॉक्टर सिगरेट का कश लगाने का तरीका समझा रहा है। डॉक्टर ने पहले खुद सिगरेट का कश लिया उसके बाद बच्चे को कश लगाने का तरीका बताया फिर बच्चे ने सिगरेट पीना सीखा।यह घटना करीब 15 दिन पहले की है, लेकिन अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो पर एक्शन लेते हुए सीएमओ जालौन ने डॉक्टरों को मुख्यालय से अटैच कर दिया है। वहीं इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

See also  ED की कार्रवाईः टेंडर कमीशन घोटाला में 14 इंजीनियर-अधिकारी बनाये गये आरोपी

उत्तरकाशी में रील बनाने के चक्कर में नदी में महिला डूबी, ‘मम्मी-मम्मी’ की निकलीं चीखें; और फिर…VIDEO

मामला जलौन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद का है, जहां डॉक्टर सुरेश चंद्र कैंपस में टहल रहे थे। इसी दौरान अस्पताल के एक स्टाफ का बच्चा जो जुकान से पीड़ित था वो नजर आया। डॉक्टर थोड़ी देर उससे बात करते है फिर उसके साथ सिगरेट पीते है और फिर उसे सिगरेट का कश लेने का तरीका बताते है।डॉक्टर ने खुद ही लाइटर जलाकर सिगरेट सुलगाया।चूंकि बच्चा सिगरेट का धुआं खींच नहीं पा रहा था, तो डॉक्टर ने खुद एक कश लगाकर दिखाया।

See also  मॉल के पार्किंग में लगी भयंकर आग, भीड़ भाड़ वाले इलाके में आग लगने से मची अफरा तफरी

शाहरुख खान की पत्नी गौरी के रेस्तरां टोरी में परोसा जा रहा ‘नकली पनीर!

बच्चे को सिगरेट पीना सीखा रहे डॉक्टर वायरल वीडियो में कहता है कि आज के लिए इतना ही कल आगे की ट्रेनिंग देंगे।संयोग से मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन के कैमरे में रिकार्ड कर लिया। इसमें डॉक्टर और बच्चे के बीच हुई बातचीत भी रिकार्ड हो गई है। अब सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. जालौन के CMO डॉ. एनडी शर्मा ने तत्काल एक्शन लेते हुए डॉक्टर को मुख्यालय से अटैच कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now