भूषण रामकृष्ण गवई होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, CJI संजीव खन्ना की लेंगे जगह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 16, 2025

भूषण रामकृष्ण गवई होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, CJI संजीव खन्ना की लेंगे जगह

डेस्कः सुप्रीम कोर्ट की नये चीफ जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई होंगे। वे वर्तमान सीजेआई संवीव खन्ना की जगह लेंगे। जस्टिस संजीव खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर्ड हो रहे है।

“आइए उर्दू और हर भाषा से दोस्ती करें” – इस तरह सुप्रीम कोर्ट ने उर्दू के विरोध की हवा निकाल दी…
14 मई 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई का जन्म हुआ था। 24 मई 2019 को उन्होने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला था। जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई 23 नवंबर 2025 को रिटायर्ड होंगे।जस्टिस गवई ने अपने न्यायिक करियर की शुरुआत 14 नवंबर 2003 को बॉम्बे हाईकोर्ट में एडिशनल जज के रूप में की थी। 12 नवंबर 2005 को वे स्थायी जज बने। उन्होंने 15 साल से ज़्यादा समय तक मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद और पणजी में विभिन्न पीठों पर काम किया।

बंदर को रेस्क्यू कराने गई पुलिस टीम पर मिर्च पाउडर फेंका, मेन गेट पर लगा दिया करंट
दरअसल, परंपरा के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस ही अपने उत्तराधिकारी का नाम सरकार को भेजते हैं। इस बार भी यही प्रक्रिया अपनाई गई है। कानून मंत्रालय ने औपचारिक तौर पर जस्टिस खन्ना से उनके उत्तराधिकारी का नाम पूछा था, जिसके जवाब में उन्होंने जस्टिस गवई का नाम आगे बढ़ाया। अगर राष्ट्रपति भवन से मंजूरी मिलती है तो जस्टिस भूषण आर गवई देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश बनेंगे। जस्टिस बी.आर. गवई 14 मई को देश के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) पद की शपथ ले सकते हैं।

See also  झारखंड के जामताड़ा में बड़ा हादसा,डायवर्जन धंसने से पानी में डूब गई कार, 5 लोग थे सवार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now