झारखंड में अगले दो दिन बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचा, फसलों को नुकसान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 15, 2025

रांची समेत 13 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 17 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

रांचीः पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब का क्षेत्र बनने से मौसम विभाग ने मंगलवार को पूरे राज्य में बारिश, तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान किया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 अप्रैल को पूरे राज्य में गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होगी। इस दौरान 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं है। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक राज्य भर में बारिश की संभावना जताई है।

हेमंत सोरेन की JMM अध्यक्ष पद पर ताजपोशी आज, शिबू रहेंगे संस्थापक संरक्षक, पार्टी के संविधान में संशोधन
सोमवार को तपिश भरी गर्मी के बाद अचानक मौसम बदल गया। राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद तेज हवाएं और झमाझम बारिश हुई। रांची में सात मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची के खेलगांव सहित अन्य इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। डोरंडा में बड़ा घाघरा इलाके में वज्रपात से अनूप कच्छप नाम के युवक की मौत हो गई।

See also  दिल्ली में जलस्तर ने तोड़ा 2013 का रिकार्ड, बाढ़ से बचने के लिए लगाने गए टेंट्स में घुसा यमुना का पानी

भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड का दबदबा, राज्य की पांच बेटियों का आस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ चयन
सोमवार को रांची, देवघर, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, दुमका , खूंटी, तोरपा, गुमला, सिमडेगा, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, लोहरदगा, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और रामगढ़ इलाके में बारिश और आलोवृष्टि हुई। सबसे अधिक बारिश बोकारो में 32.2 मिमी हुई जबकि तोरपा में 24.8 और खूंटी में 21 मिमी बारिश दर्ज हुई।

पीजीटी-टीईटी संवर्ग के पदों को मर्ज करने से झारखंड के शिक्षकों में नाराजगी, 15 अप्रैल से शुरू करेंगे आंदोलन
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फलों और सब्जियों की खेती को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। टमाटर, बैंगन, शिमला मिर्च, नेनुआ, झिंगी, करेला, गोभी, कद्दू, बांधगोभी, धनिया, तरबूज और खरबूज के पौधे को बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। लगातार बारिश से खेत में पानी जमा हो गया है। पौधों की जड़ गल गई है। ओलावृष्टि ने पौधों में लगे फूल झाड़ दिये है।

See also  लालू के उम्मीदवार भाई वीरेंद्र बुरे फंसे, दारोगा को धमकी देना महंगा पड़ा; प्राथमिकी दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now