गर्लफ्रेंड को सूट’केस में छुपाकर हॉस्टल लाया बॉयफ्रेंड, गार्ड ने चेक किया तो उड़ गये होश, VIDEO हो रहा है वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 12, 2025

गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छुपाकर हॉस्टल लाया बॉयफ्रेंड, गार्ड ने चेक किया तो उड़ गये होश, VIDEO हो रहा है वायरल

डेस्कः एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर सूट’केश में छुपाकर बॉयज हॉस्टल ले जाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। गर्लफ्रेंड ले जाने का अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। हरियाणा के सोनीपत में ओ.पी. जिंदल यूनिवर्सिटी में एक अनोखी घटना ने सबका ध्यान खींचा है।

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रमोद कुमार का तबादला, गैंगस्टर अमन साहू को किया था ढेर

ओ पी जिंदल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल का हैरान करने वाला वायरल वीडियो सामने आया है,जहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर बॉयज हॉस्टल में ले जाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उसकी यह योजना तब फेल हो गई, जब लड़की के मुंह से एक बार चीख निकल पड़ी जिसे गार्ड्स ने सुन लिया और हॉस्टल की सतर्क महिला गार्ड ने सूटकेस की तलाशी ली।

बच्चों के पैसे तक गबन कर मास्टर साहब बन रहे हैं अमीर, सौ-सौ रुपए तक जाते हैं खा, करप्शन की कहानी पढ़ हो जाएंगें दंग

See also  IND vs SA 5th T20I: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड से किया वादा निभाया, तूफानी फिफ्टी के बाद दी फ्लाइंग किस

अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे प्यार की नई ‘हाइट’ बता रहे हैं, तो कुछ इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना ठहरा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्यार में लोग सूटकेस तक पहुंच गए, अब क्या बैग में बॉयफ्रेंड भी आएगा?” वहीं, एक अन्य ने टिप्पणी की, “हॉस्टल के नियम तोड़ने की यह तरकीब तो वाकई अनोखी है!

OYO होटल में 16 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ रूका था सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद हुआ बड़ा कांड

वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना पर यूनिवर्सिटी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक, हॉस्टल प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है और दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है और लोग इसे शेयर कर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।

See also  पाकुड़ में पुल निर्माण साइट पर अपराधियों ने फेंकी पर्ची, 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now