सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, हाइवा में लगा दी आग

लातेहारः बालूमाथ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में रमेश उरांव नाम के बाइक सवार की मौत के बाद स्थानीय लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। अक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और एक हाइवा में आग लगा दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराया।

झारखंड में सस्ती हो सकती है शराब, वैट 70 प्रतिशत तक कम करने की हो रही है तैयारी
शुक्रवार देर रात बालूमाथ-पांकी मेन रोड़ पर पचाफेड़ी के पास लावागड़ा गांव के रहने वाले रमेश उरांव को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और कोयला परिवहन कार्य में लगे एक हाइवा को आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण तत्काल मुआवजा की मांग कर रहे थे। पुलिस के द्वारा काफी मशक्त के बाद जाम को खत्म कराया गया।

jh lat accident visual jh10010 12042025054639 1204f 1744416999 550

 

BJP के बाद अब हेमंत देंगे AJSU को झटका, कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत होंगी JMM में शामिल
इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन हो रही है। बाइक सवार को टक्कर मारने वाले वाहन की भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के कई सड़कों पर कोयला परिवहन करने वाली गाड़ियां अनियंत्रित रफ्तार में चलती है। इस कारण अक्सर सड़क दुर्घटना होती रहती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now