फोटो जर्नलिज्म प्रतियोगिता में पलामू के फोटोग्राफर सैकत चटर्जी को प्रथम स्थान, संघ ने जताई खुशी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 10, 2025

मेदिनीनगरः रांची में झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित फोटो प्रतियोगिता में पलामू के जाने माने प्रेस फोटोग्राफर सैकत चटर्जी को प्रथम पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार उन्हें जर्नलिज्म कैटेगरी में दिया गया है। झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि जर्नलिज्म कैटेगरी में पलामू के सैकत चटर्जी को प्रथम पुरस्कार मिलने के साथ साथ चास, बोकारो के सागर परमार द्वितीय एवं धनबाद के राज कुमार सिंह को तृतीय पुरस्कार मिला है।

यह प्रतियोगिता राज्य स्तरीय थी। अनुज पाण्डेय ने कहा कि इन पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए हम उनकी फोटोग्राफी कौशल और प्रतिभा की सराहना करते हैं। झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस फोटो प्रतियोगिता का उद्देश्य फोटोग्राफी के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें एक मंच प्रदान करना है। जर्नलिज्म कैटेगरी फोटो प्रतियोगिता के निर्णायक रांची के वरीय प्रेस छायाकार मानिक बोस एवं जगदीश सिंह थे।

बच्ची के सिर पर था अजीब हाथ, शरीर पर चिपके थे इंसानी अंग, दो साल बाद बढ़ने लगे तो अंदर से अचानक निकली ये चीज

See also  रंगेहाथ पकड़ा तो पत्नी ने प्रेमी संग चढ़ा दी पति पर कार, CCTV में कैद हुई घटना

plamu-photo

सैकत चटर्जी को रांची में पुरस्कृत किया जाएगा। सैकत चटर्जी ने कहा कि यह पुरस्कार पलामू को समर्पित है। यह सफलता उनकी है जिन पालामुवासियों ने उन्हे प्यार दिया, उनके काम की सराहना की, सहयोग किया। साथ ही प्रेस में काम करने के दौरान जिन वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन मिला यह पुरस्कार उन्हें भी समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लोहारदगा के वरीय छायाकार विनोद सोनी ने उन्हें प्रोत्साहित किया। ज्ञात हो कि सैकत पिछले 38 वर्षो से पलामू से देश विदेश के कई पत्रिका व अखबार के लिए काम कर रहे है। वे देश के जाने माने फोटोग्राफरों की संस्था धनबाद कैमरा क्लब के सचिव भी रहे है।

सैकत के इस सफलता पर धनबाद कैमरा क्लब के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, पलामू के वरिष्ठ प्रेस छायाकार राजेश कुमार, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर आयुष सिंह, पलामू फोटो एसोसिएशन के विजय कश्यप, विनय सिंहा ,प्रेम प्रकाश, करुणा करण, विश्वजीत मेहता, राजा गुप्ता, अनुज कुमार आदि ने बधाई दिया है।

See also  राजद के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, लालू-राबड़ी और तेजस्वी के साथ रोहिणी आचार्या का नाम

अमित शाह के नाम नक्सलियों की खुली चिट्ठी! पढ़कर सारंडा के लोग लगेंगे झूमने!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now