कर्मचारियों को जंजीर में बांधकर बना दिया कुत्ता, फर्श पर रखा सिक्का चाटने को किया मजबूर; प्राइवेट कंपनी की करतूत: VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 6, 2025

man-like-dog

केरलः केरल की एक प्राइवेट मार्केटिंग कंपनी पर खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को जंजीरों से बंधे कुत्तों की तरह घुटनों के बल चलने और फर्श पर पड़े सिक्कों को चाटने के लिए मजबूर किया गया। राज्य श्रम विभाग ने स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर विचलित करने वाले दृश्य दिखाए जाने के बाद कार्यस्थल पर अमानवीय उत्पीड़न की जांच के आदेश दिए हैं। मामला प्रकाश में आने पर राज्य के श्रम मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए। साथ ही, जिला श्रम अधिकारी को घटना पर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

रांची के धुर्वा डैम में ड्यूटी कर रहे दारोगा से मारपीट, जातिसूचक शब्द भी बोले, चार के खिलाफ प्राथमिकी

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को कर्मचारी को कुत्ते की तरह पट्टा पहनाकर उसे घुटनों के बल फर्श पर रेंगने के लिए मजबूर करते हुए दिखाया गया है। बाद में, कुछ कर्मचारियों ने टीवी चैनल को बताया कि जो लोग टारगेट हासिल करने में विफल रहते हैं, उन्हें कंपनी मैनेजमेंट की ओर से इस तरह की सजा दी जाती है। पुलिस के अनुसार, यह घटना कलूर में कार्यरत एक प्राइवेट मार्केटिंग कंपनी से जुड़ी है। यह अपराध निकटवर्ती पेरुम्बवूर में हुआ। पुलिस ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है और कंपनी के मालिक ने आरोपों से इनकार किया है।

पहले रेप फिर ब्लैकमेल करके नग्न तस्वीरें मंगवाता था बैडमिंटन कोच, पीड़िता की गलती से खुला राज

See also  बिहार में आंधी-तूफान का कहर, पटना में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, रघुनाथपुर में रेलवे ट्रैक और बक्सर में ई-रिक्शा पर गिरा पेड़

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और जांच जारी है।’ श्रम मंत्री शिवनकुट्टी ने इन दृश्यों को चौंकाने वाला और परेशान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि केरल जैसे राज्य में इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘मैंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला श्रम अधिकारी को जांच के बाद घटना के संबंध में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।’ बाद में, राज्य मानवाधिकार आयोग ने उच्च न्यायालय के वकील कुलथूर जयसिंह की ओर से दायर शिकायत के आधार पर इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया।

नंबर बढ़ा दिए, ‘गिफ्ट’ दो; भागलपुर में भी हाथरस जैसा प्रोफेसर, ऑडियो वायरल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now