यात्रीगण कृपया ध्यान दें… झारखंड की 26 ट्रेनें 15 दिन तक रहेंगी रद्द, रेलवे ने बताई वजह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 10, 2025

15 जुलाई से जनशताब्दी सहित 16 ट्रेन रद्द, सफर पर जाने से पहले जान लीजिये ट्रेनों की शिड्यूल

झारखंडः यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रेलवे लाइन पर काम करने के चलते 25 ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा। दरअसल, झारखंड में रेलवे लाइन का लगातार काम चल रहा है। ऐसे में कई ट्रेनों के संचालन को रद्द करना पड़ रहा है। अब रेलवे ने बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी लाइन को जोड़ने के लिए रेलवे ने लाइन ब्लॉक लिया है। इससे टाटानगर की 13 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन 10 से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगा। इस कारण दो महीने पहले टिकट बुक कराने वाले बिहार, बंगाल, ओडिशा और मुंबई मार्ग के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

जानें कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द

टाटानगर से बिलासपुर एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी, संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस, संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस, एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं। 10 से 19 अप्रैल, पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस 11 से 24 अप्रैल, मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस 11 एवं 24 अप्रैल, हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 10 से 21 अप्रैल, पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 9 से 19 अप्रैल, मुंबई-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 11 से 24 अप्रैल शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने के कारण झारखंड और दूसरे राज्यों के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा

See also  किसने रची झारखंड में 'शराब घोटाले' की साजिश? ACB की जांच में बड़ा खुलासा, विनय चौबे से होगी पूछताछ

बिहार में जेडीयू नेता की गोली मार कर हत्या, विधायक पन्ना लाल पटेल के भांजे थे कौशल सिंह

हटिया और बरकाकाना की ट्रेनें आज नहीं चलेंगी

बिलासपुर-झरसुगुड़ा के अलावा झारखंड की एक और लाइन को ब्लॉक कर दिया गया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, मानिकुई और कुनकी रेलवे स्टेशन के बीच लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से हटिया, बरकाकाना की ट्रेनों का परिचालन गुरुवार को रद्द रहेगा। चक्रधरपुर मंडल से रेलवे ब्रिज की मरम्मत को लेकर यह आदेश हुआ है। ऐसे में इस रूट के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ेंः

एयर इंडिया की फ्लाइट में शर्मनाक हरकत, एक यात्री ने दूसरे यात्री पर किया पेशाब

निशा उरांव की झारखंड सरकार में सेवा समाप्त, पूर्व मंत्री और विधायक की बेटी है IRS अधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now