निशा उरांव की झारखंड सरकार में सेवा समाप्त, पूर्व मंत्री और विधायक की बेटी है IRS अधिकारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 10, 2025

निशा उरांव की झारखंड सरकार में सेवा समाप्त, पूर्व मंत्री और विधायक की बेटी है IRS अधिकारी

रांचीः भारतीय राजस्व सेवा की 2008 बैच की अधिकारी निशा उरांव की सेवा झारखंड सरकार में समाप्त हो चुकी है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। निशा उरांव 31 अगस्त 2020 से पांच वर्षो तक झारखंड सरकार में सेवारत थीं।

जैन धर्मस्थल पारसनाथ पहाड़ को संरक्षित रखे राज्य सरकार, वहां ऐसा काम न हो जिससे आस्था आहत हो-हाईकोर्ट
निशा उरांव अभी पंचायती राज विभाग में निदेशक के पद पर पदस्थापित थीं। निशा उरांव पूर्व मंत्री और लोहरदगा से वर्तमान विधायक रामेश्वर उरांव की बेटी है। उरांव कृषि विभाग में निदेशक के पद पर पदस्थापित रही थीं।

कल्पना सोरेन ने केंद्रीय कंपनियों को दी नसीहत, झारखंड से कमाई तो झारखंडियों के लिए खर्च क्यों नहीं ?

झारखंड सरकार ने विरमित होने के बाद एक्स पर निशा उरांव ने पोस्ट कर अपनी भावनाएं लोगों के सामने रखी। उन्होने लिखा किआज से जीवन के एक नये अध्याय की शुरुआत हो रही है । आज झारखंड सरकार से विरमित हो गई हूँ । मैंने बतौर पंचायती राज निदेशक और कृषि निदेशक , राज्य की जनता को सेवा दिया। इस दौरान मुझे अफ़सरों , कर्मियों और समाज से असीम स्नेह भी मिला , जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूँ । खासकर पंचायती विभाग के अनुभव ने मेरे जीवन को एक नई दिशा , एक नया लक्ष्य दिया है । इस अनुभव ने मेरी जीवन बदल दी है । मैं प्रण लेती हूँ की मैं पूरी निष्ठा से जन सेवा करूँगी , समाज को उसके मूल अधिकार और सेवाएँ देने हेतु सदा समर्पित रहूँगी ईश्वर ने लक्ष्य दिया है ईश्वर ही आगे का रास्ता दिखायेंगे जय माँ भारती जय सरना

See also  रांची सहित 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, झारखंड में सामान्य से 56% कम हुई हैं बारिश

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now