बिहार में जेडीयू नेता की गोली मार कर हत्या, विधायक पन्ना लाल पटेल के भांजे थे कौशल सिंह

jdu-mla-nephew-murdered

बिहारः बिहार में जेडीयू नेता की गोली मार कर हत्या करने की बात सामने आ रही है। खगड़िया जिले के बेलदौर से जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे कौशल सिंह की बुधवार की शाम बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चौथम थाना क्षेत्र के पूर्वी टोला कैथी और जयप्रभा नगर के बीच स्थित गोदाम के निकट की बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कौशल सिंह फिलहाल जदयू में जिला महासचिव पद पर थे।

पारिवारिक विवाद में जदयू नेता की हत्या की बातें सामने आ रही है। घटना के बाद एसपी नेक्टर हॉस्पिटल पहुंचकर घटना की जांच की। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कौशल सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से कैथी की ओर से गोदाम गया हुआ था। उसका गोदाम पूर्वी टोला कैथी और जय प्रभानगर के बीच एनएच 107 से सटे है। पत्नी के मुताबिक उसी वक्त कौशल सिंह का भतीजा आकर गोली मार दी।

See also  हेमंत सोरेन और केजरीवाल को फ़ौरन रिहा करें-‘INDIA’ गठबंधन की मांग, प्रियंका गांधी ने पांच सूत्री मांगें रखीं सामने

निशा उरांव की झारखंड सरकार में सेवा समाप्त, पूर्व मंत्री और विधायक की बेटी है IRS अधिकारी

गोली कौशल सिंह की कनपटी में लगी। इसके बाद गोली चलाने वाला फरार हो गया। घटना के बाद घायलवस्था में कौशल सिंह को शहर के नेक्टर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एसपी खुद नेक्टर हॉस्पिटल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

एनएच-107 पूर्वी टोला कैथी व जयप्रभानगर के बीच जैसे ही गोदाम के निकट पहुंचा तो इसी बीच पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर पहले दो गोली मारी। इसी बीच वह बाइक से गिर गया। फिर बदमाशों ने दोबारा दो फायरिंग की और तीनों बाइक सवार बदमाश गोली मारने के बाद सीधे बाइक से सोनवर्षा की ओर भाग गए। इधर घटना की सूचना मिलने के कुछ देर के बाद पुलिस पहुंची और उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए खगड़िया स्थित एक निजी अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

See also  शादी के लिए लड़की देखने आए डिप्टी सीएमओ...अकेले देखकर दो महिलाओं ने उनके साथ कर दिया कांड

खगड़िया के एसपी राकेश कुमार ने कहा कि पारिवारिक विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है। घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

जैन धर्मस्थल पारसनाथ पहाड़ को संरक्षित रखे राज्य सरकार, वहां ऐसा काम न हो जिससे आस्था आहत हो-हाईकोर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now