मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विदेश जाने की मिली अनुमति, 19 को स्पेन और स्वीडन के लिए होंगे रवान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 9, 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विदेश जाने की मिली अनुमति, 19 को स्पेन और स्वीडन के लिए होंगे रवान

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विदेश मंत्रालय ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश यात्रा करने की अनुमति दे दी है। सीएम प्रतिनिधिमंडल के साथ 19 से 27 अप्रैल तक निवेशकों से मिलने स्पेन और स्वीडन जाएंगे। इनके साथ मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन समेत कई अधिकारी विदेश यात्रा पर जाएंगे।

हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्य में विदेशी निवेश के लिए मुख्यमंत्री जाएंगे विदेश
मुख्यमंत्री झारखंड में औद्योगिक निवेश को लेकर विदेश दौरे पर जा रहे है। झारखंड में निवेश को लेकर मुख्यमंत्री काफी गंभीर है। पिछले सप्ताह ही देश के बड़े उद्योगपति गौतम अडानी ने मुख्यमंत्री से रांची उनके आवास पर जाकर झारखंड में निवेश को लेकर चर्चा की थी। मुख्यमंत्री के साथ स्वीडन और स्पेन जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सचिव, सीएम के अपर मुख्य सचिव, उद्योग सचिव, उद्योग निदेशक, संयुक्त निदेशक समेत अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

See also  बीएयू कुलपति ने आदिवासी बहुल गांव भ्रमण किया, किसानों को हरसंभव तकनीकी मुहैया कराने की बात कही
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now