प्रदर्शनकारी छात्रों से सरकार बातचीत को तैयार, मंत्री सुदिव्य सोनू और गृह सचिव वंदना दादेल की देखरेख में बनेगी कमेटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 4, 2026

प्रदर्शनकारी छात्रों से सरकार बातचीत को तैयार, मंत्री सुदिव्य सोनू और गृह सचिव वंदना दादेल की देखरेख में बनेगी कमेटी

रांचीः झारखंड सरकार JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात करने को तैयार है। इसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू और गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल की देखरेख में हाई लेवल कमेटी बनेगी। इस कमेटी में कुछ मंत्री, नेता और आईएएस अधिकारी रहेंगे। यह कमेटी जल्दी ही प्रदर्शनकारियों से बातचीत करेगी। इसके लिए गृह विभाग या मंत्रिमंडल सचिवालय मंगलवार को अधिसूचना जारी कर सकता है।
सोमवार की शाम बेंगलुरू से रांची लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के सज्ञथ विचार-विमर्श किया। तय हुआ कि सरकार एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर छात्रों के साथ बातचीत करे, उनकी मांगों को समझे। इस कमेटी का यह दायित्व होगा कि वह बातचीत कर आंदोलन को समाप्त कराने की कोशिश करे। गौरतलब है कि 14वीं जेपीएससी समेत कई अन्य परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्र अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। राज्यभर के छात्र रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में जुटे हैं। रविवार को उन्होंने मशाल जुलूस भी निकाला था। जुलूस के रूप में छात्र अल्बर्ट एक्का चैक पहुंचे, जहां जाम की स्थिति बन गई। इनका मानसून सत्र के दौरान विधानसभा घेराव का भी कार्यक्रम है।

See also  Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now