By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: बोकारो में जयराम महतो का विरोध, बीएसएल के बाद अब जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में जाने से रोका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | बोकारो में जयराम महतो का विरोध, बीएसएल के बाद अब जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में जाने से रोका

बोकारो में जयराम महतो का विरोध, बीएसएल के बाद अब जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में जाने से रोका

livedainik
April 7, 2025 8:39 AM
By livedainik
10 months ago
Share
जयराम महतो क्वार्टर खाली कराने आये थाना प्रभारी से भिड़ गए -कहा विधायकी जेब में लेकर घूमते है, आदमी का सरनेम देखकर हो रही है कार्रवाई
SHARE

‍Jairam Mahto: बोकारो में विधायक जयराम महतो का विरोध शुरू हो गया है। बोकारो स्टील प्लांट में विस्थापितों के आंदोलन के बाद अब जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जाने से भी उन्हें रोक दिया गया। 3 दिन में यह दूसरा मौका है, जब जयराम महतो का विरोध हुआ है। डुमरी विधायक और झारखंड के पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो की दूसरी पुण्यतिथि रविवार 6 अप्रैल 2025 को को चंद्रपुरा प्रखंड के सिंगारी मोड़ स्थित बीएड कॉलेज मैदान में मनायी जा रही थी। समारोह में शामिल होने के लिए जयराम महतो भी पहुंचे, लेकिन जगरनाथ महतो के समर्थकों ने डुमरी विधायक को बीएड कॉलेज गेट पर ही रोक दिया। कहा, ‘आप कल आइये, अभी कार्यक्रम 5 दिन तक चलेगा। इसके बाद विधायक लौट गये।’

Contents
  • झारखंड टाइगर जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में शामिल हुए बड़े नेता
  • जगरनाथ महतो ने 60 हजार पारा शिक्षकों के सिर पर छतरी लगायीः सुदिव्य कुमार
  • 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति के हिमायती थे जगरनाथ महतोः मथुरा प्रसाद
  • कुमार जयमंगल बोले- एक सोच थे स्व जगरनाथ महतो
  • संघर्ष का दूसरा नाम थे जगरनाथ महतोः जलेश्वर महतो

झारखंड टाइगर जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में शामिल हुए बड़े नेता

झारखंड टाइगर जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो और सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो, कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल, पूर्व मंत्री बेबी देवी और जलेश्वर महतो, कांग्रेस नेता अनुपमा सिंह समेत कई लोग पहुंचे। समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करके झारखंड टाइगर को श्रद्धांजलि दी। डुमरी, नावाडीह, चंद्रपुरा, बेरमो व अन्य प्रखंडों से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। कई क्षेत्रों से लोग जुलूस की शक्ल में पहुंचे।

झारखंड की महिलाओं को राशन कार्ड भी जरूरी, वेरिफिकेशन से होगी ‘मंईंयां’ की पहचान

- Advertisement -
LD-advertisement

जगरनाथ महतो ने 60 हजार पारा शिक्षकों के सिर पर छतरी लगायीः सुदिव्य कुमार

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्व जगरनाथ महतो जननेता थे। उनके कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायक रहेंगे। उनके संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि स्व जगरनाथ महतो पार्टी की सबसे मजबूत आवाज थे। उनके पुत्र अखिलेश महतो को विधानसभा पहुंचाने का संकल्प लें। जगरनाथ महतो ने 60 हजार पारा शिक्षकों के सिर पर छतरी लगायी। 80 हजार रसोइया और आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं-सहायिकाओं के मामलों का समाधान कराया था।

- Advertisement -
royal-soler-new

1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति के हिमायती थे जगरनाथ महतोः मथुरा प्रसाद

टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि स्व जगरनाथ महतो 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति के हिमायती रहे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की शपथ लें। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि नौजवान दिग्भ्रमित हो रहे हैं।

दिल्ली में सनकी आशिक ने देर रात सड़क पर खेला खूनी खेल, पहले लड़की का गला काटा, फिर…

कुमार जयमंगल बोले- एक सोच थे स्व जगरनाथ महतो

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि स्व जगरनाथ महतो एक नाम नहीं, एक सोच थे। डुमरी की जनता के लिए उन्होंने बहुत काम किया। जिस नावाडीह-चंद्रपुरा के लिए दिन-रात लगे रहते थे, वहीं पूर्व मंत्री पिछड़ गयीं। अपने लोग विश्वासघात करते हैं, तो सबसे अधिक तकलीफ होती है। स्व जगरनाथ महतो के काम को याद दिलायें और 4 साल बाद अखिलेश महतो को विधानसभा भेजें। बेरमो में भी कुमार जयमंगल को वोट जगरनाथ महतो के परिवार की बदौलत मिलता है।

संघर्ष का दूसरा नाम थे जगरनाथ महतोः जलेश्वर महतो

जलेश्वर महतो ने कहा कि जगरनाथ महतो संघर्ष का दूसरा नाम थे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लें। अनुपमा सिंह ने कहा कि डुमरी स्व जगरनाथ महतो जी का है। वर्ष 2029 में एक बार फिर इस सीट पर झामुमो को जिताना ही, स्व महतो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डुमरी का विकास थम-सा गया है।

बंगाल में रामनवमी जुलूस पर हमला, पथराव के आरोप; BJP ने शेयर किया वीडियो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल महीने की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर झारखंड की महिलाओं को राशन कार्ड भी जरूरी, वेरिफिकेशन से होगी ‘मंईंयां’ की पहचान
Next Article रांची के निजी स्कूलों को फीस कमेटी बनाने का उपायुक्त ने दिया आदेश,एक सप्ताह में लिस्ट देने को कहा रांची के निजी स्कूलों को फीस कमेटी बनाने का उपायुक्त ने दिया आदेश,एक सप्ताह में लिस्ट देने को कहा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • हजारीबाग में हाथियों का तांडव, चुरचू में 6 लागों की मौत
  • विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंत्री और विधायकों पर हमले की आशंका, झारखंड पुलिस ने जारी किया अलर्ट
  • बांग्लादेश में BNP को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान का PM बनना तय
  • जमशेदपुर में पार्षद प्रत्याशी प्रेमी से साथ हुई फरार, आदित्यपुर में चुनाव प्रचार के दौरान आया सनसनीखेज मामला
  • शादी के 12 साल बाद प्रेमी के साथ रहने की ज‍िद पर अड़ी दो बच्‍चों की मां, पत‍ि ने ल‍िया हैरान करने वाला फैसला
  • पटना में तीसरी मंजिल से फेंकी गई छात्रा! शव पर जख्‍म देख हत्या का शक, CCTV में दिखे दो युवक
  • ‘हमारी बहन के कैरेक्टर को खराब किया…’, तेज प्रताप के बयान पर बोले अनुष्का के भाई
  • बिहार में मौसम का मिजाज बदला, फरवरी में गर्म हुई रात, 15 साल का रिकार्ड टूटा

You Might Also Like

हजारीबाग में हाथियों का तांडव, चुरचू में 6 लागों की मौत

हजारीबाग में हाथियों का तांडव, चुरचू में 6 लागों की मौत

19 minutes ago
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंत्री और विधायकों पर हमले की आशंका, झारखंड पुलिस ने जारी किया अलर्ट

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंत्री और विधायकों पर हमले की आशंका, झारखंड पुलिस ने जारी किया अलर्ट

27 minutes ago
698e33662c675 bnp photo bdbnp78 120905225 16x9 1

बांग्लादेश में BNP को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान का PM बनना तय

57 minutes ago
जमशेदपुर में पार्षद प्रत्याशी प्रेमी से साथ हुई फरार, आदित्यपुर में चुनाव प्रचार के दौरान आया सनसनीखेज मामला

जमशेदपुर में पार्षद प्रत्याशी प्रेमी से साथ हुई फरार, आदित्यपुर में चुनाव प्रचार के दौरान आया सनसनीखेज मामला

58 minutes ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?