दिल्ली में सनकी आशिक ने देर रात सड़क पर खेला खूनी खेल, पहले लड़की का गला काटा, फिर…

Girl_stabbed_on_road_Delhi_News

दिल्लीः  दिल्ली कैंट के किवरी पैलेस मैन रोड पर रविवार रात एक सिरफिरे युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से एक युवती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर बताई है। पुलिस मामला दर्ज कर देर रात दोनों के बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से खून से सना चाकू और अन्य सबूत इकट्ठे किए। पुलिस दोनों के परिवारवालो से भी पूछताछ कर रही है।

दिल्ली कैंट पुलिस को रात करीब 11 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। राहगीर ने युवती और युवक के खून से लथपथ हालात में पड़े होने की जानकारी दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फुटपाथ पर खून बह रहा था। युवती के गले आदि से काफी खून निकल रहा था। उसके गले पर राहगीर ने कपड़ा बांध रखा था, जिससे उसका खून ज्यादा न बहे। वहीं पास ही में एक लड़का भी खून से लथपथ हालात में पड़ा था।

See also  Khemka Murder Update : खेमका की शवयात्रा में फूलमाला लेकर पहुंचा शूटर, पुलिस ने दबोचा

बंगाल में रामनवमी जुलूस पर हमला, पथराव के आरोप; BJP ने शेयर किया वीडियो

उसने लड़की को चाकू मारने के बाद खुद के भी चाकू मारे थे। पास ही में खून से सना मुड़ा हुआ चाकू पड़ा हुआ था। लड़की के काले रंग के बैग पर भी खून लगा हुआ था। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनके पास से मिले मोबाइल फोन की मदद से उनके परिवारों को वारदात की जानकारी दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी लगती है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़िता के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह सिरफिरा प्रेमी चीखता-चिल्लाता हुआ अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा और पलक झपकते ही उस पर चाकू से वार कर दिया। लड़की का गला कटते ही खून की धार बहने लगी और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। इसके बाद उस युवक ने अपने सीने समेत कई जगह चाकू घोंपकर खुद को भी मौत के हवाले करने की कोशिश की। दोनों खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े रहे, जबकि वारदात से सहमे आसपास के लोग इस भयानक दृश्य को देखते रहे।

See also  कांग्रेस ने 76 और VIP ने 60 सीटों की सूची राजद को सौंपी, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर जोरदार मंथन

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यह खौफनाक कदम प्रेम में धोखे और जलन की आग से भड़का था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा। स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

रांची में रामनवमी पर केंद्रीय मंत्री ने पारंपरिक हथियार से दिखाया करतब, जय श्रीराम के नारों से गुलजार हुई राजधानी, देखिये जुलूस की 50 तस्वीरें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now