बोकारो में जयराम महतो का विरोध, बीएसएल के बाद अब जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में जाने से रोका

जयराम महतो क्वार्टर खाली कराने आये थाना प्रभारी से भिड़ गए -कहा विधायकी जेब में लेकर घूमते है, आदमी का सरनेम देखकर हो रही है कार्रवाई

Jairam Mahto: बोकारो में विधायक जयराम महतो का विरोध शुरू हो गया है। बोकारो स्टील प्लांट में विस्थापितों के आंदोलन के बाद अब जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जाने से भी उन्हें रोक दिया गया। 3 दिन में यह दूसरा मौका है, जब जयराम महतो का विरोध हुआ है। डुमरी विधायक और झारखंड के पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो की दूसरी पुण्यतिथि रविवार 6 अप्रैल 2025 को को चंद्रपुरा प्रखंड के सिंगारी मोड़ स्थित बीएड कॉलेज मैदान में मनायी जा रही थी। समारोह में शामिल होने के लिए जयराम महतो भी पहुंचे, लेकिन जगरनाथ महतो के समर्थकों ने डुमरी विधायक को बीएड कॉलेज गेट पर ही रोक दिया। कहा, ‘आप कल आइये, अभी कार्यक्रम 5 दिन तक चलेगा। इसके बाद विधायक लौट गये।’

Contents
See also  ईरान-इजराइल के युद्ध में कूदा अमेरिका, ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिका ने बरसाए बम

झारखंड टाइगर जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में शामिल हुए बड़े नेता

झारखंड टाइगर जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो और सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो, कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल, पूर्व मंत्री बेबी देवी और जलेश्वर महतो, कांग्रेस नेता अनुपमा सिंह समेत कई लोग पहुंचे। समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करके झारखंड टाइगर को श्रद्धांजलि दी। डुमरी, नावाडीह, चंद्रपुरा, बेरमो व अन्य प्रखंडों से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। कई क्षेत्रों से लोग जुलूस की शक्ल में पहुंचे।

झारखंड की महिलाओं को राशन कार्ड भी जरूरी, वेरिफिकेशन से होगी ‘मंईंयां’ की पहचान

जगरनाथ महतो ने 60 हजार पारा शिक्षकों के सिर पर छतरी लगायीः सुदिव्य कुमार

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्व जगरनाथ महतो जननेता थे। उनके कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायक रहेंगे। उनके संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि स्व जगरनाथ महतो पार्टी की सबसे मजबूत आवाज थे। उनके पुत्र अखिलेश महतो को विधानसभा पहुंचाने का संकल्प लें। जगरनाथ महतो ने 60 हजार पारा शिक्षकों के सिर पर छतरी लगायी। 80 हजार रसोइया और आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं-सहायिकाओं के मामलों का समाधान कराया था।

See also  T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: भारत दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर बना वर्ल्ड चैंपियन, 11 सालों बाद ICC ट्राफी पर किया कब्जा, राष्ट्रपति, पीएम मोदी, राहुल गांधी, चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन ने दी बधाई

1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति के हिमायती थे जगरनाथ महतोः मथुरा प्रसाद

टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि स्व जगरनाथ महतो 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति के हिमायती रहे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की शपथ लें। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि नौजवान दिग्भ्रमित हो रहे हैं।

दिल्ली में सनकी आशिक ने देर रात सड़क पर खेला खूनी खेल, पहले लड़की का गला काटा, फिर…

कुमार जयमंगल बोले- एक सोच थे स्व जगरनाथ महतो

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि स्व जगरनाथ महतो एक नाम नहीं, एक सोच थे। डुमरी की जनता के लिए उन्होंने बहुत काम किया। जिस नावाडीह-चंद्रपुरा के लिए दिन-रात लगे रहते थे, वहीं पूर्व मंत्री पिछड़ गयीं। अपने लोग विश्वासघात करते हैं, तो सबसे अधिक तकलीफ होती है। स्व जगरनाथ महतो के काम को याद दिलायें और 4 साल बाद अखिलेश महतो को विधानसभा भेजें। बेरमो में भी कुमार जयमंगल को वोट जगरनाथ महतो के परिवार की बदौलत मिलता है।

See also  Viral Video: 30 सेकंड में सब खत्म, खाने की थाली से पहले ही आ गई मौत; वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा

संघर्ष का दूसरा नाम थे जगरनाथ महतोः जलेश्वर महतो

जलेश्वर महतो ने कहा कि जगरनाथ महतो संघर्ष का दूसरा नाम थे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लें। अनुपमा सिंह ने कहा कि डुमरी स्व जगरनाथ महतो जी का है। वर्ष 2029 में एक बार फिर इस सीट पर झामुमो को जिताना ही, स्व महतो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डुमरी का विकास थम-सा गया है।

बंगाल में रामनवमी जुलूस पर हमला, पथराव के आरोप; BJP ने शेयर किया वीडियो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now