चंपाई पर इशारों इशारों में हेमंत सोरेन ने कसा तंज, ‘आदिवासी-मूलवासी के लोग दूसरे पार्टी के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 4, 2025

चंपाई पर इशारों इशारों में हेमंत सोरेन ने कसा तंज, 'आदिवासी-मूलवासी के लोग दूसरे पार्टी के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं'

हजारीबागः झारखंड मुक्ति मोर्चा के 46वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होने चंपाई सोरेन का बिना नाम लिये इशारों इशारों में खूब तंज कसा। हजारीबाग में रामनवमी जुलूस में शांति बनाये रखने की भी मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से अपील की। उन्होने कहा कि खुराफात करने वाले लोगों को मुंह तोड़ जवाब देना है और एकजुट रहना है।

बिहार के डिप्टी सीएम और मंत्री के लिए अधिकारी बने वेटर! मुंगेर में खाना परोसते नजर आए नीतीश सरकार के अफसर
जेएमएम स्थापना दिवस के मौके पर हेमंत सोरेन ने पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें साजिश कर जेल में डाल दिया गया। अगर लोकसभा चुनाव के दौरान मै जेल में नहीं होता तो एक भी सीट इनको उस चुनाव में झारखंड में नहीं मिलती। ये राज्य आदिवासी-मूलवासी के हाथों में ही रहना चाहिए इस संकल्प के साथ यहां से जाये नहीं तो ये लोग इस राज्य का चारागाह बनाकर रख देगा फिर कोई बचाने वाला नहीं होगा। आदरणीय दिशोम गुरू शिबू सोरेन जी आज बुजुर्ग हो चुके है आज आप देखते है कि वो आज हमारे साथ मंच पर नहीं है। कई आंदोलनकारी अब हमारे बीच नहीं है। अब नई पीढ़ी के रूप में हम लोग खड़े है। लेकिन हम लोग भी एक समय के बाद एक उम्र के ढलान पर नहीं होंगे। इसलिए ये तैयारी हो कि युवा पीढ़ी इस राज्य को अपने हाथों से सजाएं और संवारे, इसी संकल्प के साथ यहां से जाना है।

See also  हजारीबाग में नर्सिंग होम संचालक परशुराम प्रसाद की गोली मारकर हत्या

Gnr UjMXUAAlg6U

रांची में ACB की कार्रवाई, नामकुम के घुसखोर दारोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
इसके बाद हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि नहीं तो बहुत नेता, बहुत पार्टी बाजार में बन गया है, इतना पार्टी, इतना नेता और कुछ तो हमारा ही मूलवासी-आदिवासी के लोग दूसरे राज्यों के पार्टियों का एजेंट बनकर यहां काम कर रहा है। हमें जात बिरादरी के नाम पर लड़वाकर, घर-घर में द्वेष फैलाता है। हजारीबाग जिला में आये दिन सांप्रदायिक तनाव को लेकर सुर्खियों में रहता है। इस संकल्प के साथ हम लोग आगे बढ़े जिस तरीके से ये खुराफात करने वाले लोग को मुंह तोड़ जवाब देना है तो हमें एकजुट रहना होगा। यहीं ताकत झारखंड की है, यही ताकत देश की है। यहां के हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, दलित, आदिवासी, पिछड़ों का एक साथ रहना, एक साथ उठना, एक साथ बैठना, एक साथ खाना यहीं एकता देश को ताकत देता है और यही एकता दुनिया लोहा मानता है। आज कही न कही इन लोगों ने जात धर्म के नाम पर गांव-गांव में, घर-घर में जगह बोने का काम किया है और इसको साफ भी करना अब हम लोगों को जिम्मा उठाना पड़ेगा। इसलिए आप सब लोग अभी रामनवमी का त्यौहार, सरहुल बहुत सारे त्यौहार हम लोगों के बीच में है, तो कई जगह कुछ खुराफात किस्म के लोग कुछ तादात में हो हल्ला करता है , तो उन लोगों से भी अपने आसपास के लोगों को , पड़ोस को बचाकर रखना है।

See also  नेपाल के सांप्रदायिक हिंसा में 3 लोगों की मौत, कई शहरों में कर्फ्यू

रांची में एक बार फिर ED की दबिश, बन्ना गुप्ता के PS के घर समेत कई जगहों पर आयुष्मान घोटाले को लेकर छापेमारी
झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिबू सोरेन, विनोद बिहारी महतो, निर्मल महतो के संघर्ष के बाद 40-45 वर्ष बाद हमें अलग राज्य मिला। सब लोग खुश हुए कि अब राज्य अलग हुआ तो विकास होगा। लेकिन दुख की बात है कि जिनके कंधे पर राज्य चलाने का जिम्मा आया, जो अलग राज्य के विरोधी थे हमारे विरोधी बीजेपी उनके पास ही सबसे ज्यादा सरकार चलाने का मौका आया। डबल राज की सरकार ने इस राज्य में अत्याचार और सांप्रदायिक उन्माद फैलाया कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। अंत में झारखंड मुक्ति मोर्चा अपनी जनता के साथ खड़ी रही और इस डबल इंजन की सरकार को राज्य से उखाड़ फेंका। 2019 में आपके सहयोग से डबल इंजन की सरकार को हटाया। हमको राज्य का नेतृत्व करने का मौका मिला, तो केंद्र की सरकार तरह तरह के षड्यंत्र और आरोप लगाकर हमें परेशान करते रहे। उन्होने पता नहीं है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जो खून पसीने से सींचा गया है वो इतना कमजोर नहीं है। हमें कुर्सी पर बैठने के बावजूद काम नहीं करने दिया। हमारे मुख्यमंत्री बनते ही राज्य में कोरोना की महामारी आ गई, देश दुनिया को भी पता नहीं था कि इस बीमारी का इलाज क्या है। हमारे लाखों लोग लॉकडाउन की वजह से दूसरी जगह जाकर फंस गये। आपका ये बेटा उस समय अलग-अलग जगहों से हवाई मार्ग से लोगों को अपने घर तक पहुंचाया। हमारे टाइगर जगन्नाथ महतो और हाजी हुसैन अंसारी साहब लोगों की सेवा करते करते कोरोना महामारी के समय इस दुनिया से चले गये।

See also  अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 की मौत, FIR दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now