कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड से 55 डेलीगेट्स होंगे शामिल, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली हुए रवाना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 4, 2025

कांग्रेस ने बिहार के 53 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, 43 नये चेहरे को मौका, ब्राह्मण-यादव नेताओं को 10-10 जिलों की कमान

रांचीः गुजरात के अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड से 55 डेलीगेट्स शामिल होंगे। 8-9 अप्रैल तक होने वाले इस अधिवेशन में देश भर से आये कांग्रेस के नेता शामिल होंगे। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो इस अधिवेशन में भाग लेने रांची से रवाना हो गये है, वो दिल्ली होते हुए अहमदाबाद पहुंचेंगे।

बोकारो बंद के दौरान उपद्रव, तेनु नहर को दो जगह काटा, जिले में होगा जलसंकट, गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी
महात्मा गांधी की अध्यक्षता में 1924 में कर्नाटक के बेलगाम में हुए AICC के अधिवेशन के 100 साल पूरे होने पर 2024 में 26 और 27 दिसंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बीजेपी के गढ़ गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन कर कांग्रेस एक मजबूत संदेश अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं और आम जनता को देना चाहती है। राहुल गांधी ने लोकसभा में भी कहा था कि हम अगले चुनाव में आपको गुजरात में हराएंगे। बीजेपी के गढ़ में अधिवेशन कर कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा संदेश देना चाहती है।

See also  कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार तय

रांची में एक बार फिर ED की दबिश, बन्ना गुप्ता के PS के घर समेत कई जगहों पर आयुष्मान घोटाले को लेकर छापेमारी
झारखंड से इस अधिवेशन में AICC के सदस्य के साथ 55 डेलीगेट्स शामिल हो रहे है। इस अधिवेशन में मंत्री राधाकृष्ण किशोर और इरफान अंसारी भी एआईसीसी सदस्य नहीं होने के बावजूद भी शामिल हो रहे है क्योकि वो मंत्री है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कच्छप, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सांसद सुखदेव भगत, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री शिल्पी नेता तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष बंधू तिर्की, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद,शहजाद अनवर, झारखंड सेवा दल की नेली नाथन, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज समेत कई विधायक इस अधिवेशन में भाग लेंगे।

See also  पलामू में ACB की कार्रवाई, बड़ा बाबू रिश्वत लेगे रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now