यूपी में आशीष बनकर आसिफ ने दलित छात्रा से की दोस्ती, होटल में ले जाकर किया रेप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 4, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

बरेलीः बरेली के फरीदपुर में आसिफ ने आशीष बनकर दलित छात्रा को अपने जाल में फंसाया और होटल में ले जाकर रेप किया। आरोपी का भेद खुलने पर छात्रा ने परिजन को घटना की जानकारी देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। भुता के एक गांव में रहने वाली युवती फरीदपुर के राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा ने बताया कि कॉलेज जाते जाते समय युवक ने आशीष नाम बताकर उससे नजदीकी बढ़ाई। बातचीत कर दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देने लगा।

गुरुवार को आरोपी ने नवदिया अशोक गांव में हाईवे पर स्थित एक होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसे आरोपी का असली नाम आसिफ और धर्म के बारे में जानकारी हुई। छात्रा ने होटल से निकलते ही परिवार वालों को आपबीती बताई और फिर थाने पहुंचकर तहरीर दी।

See also  अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने बाबा साहब को किया याद, लोकतंत्र बचाने के बहाने बीजेपी पर बोला हमला

गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर की जांच करेगी CID, थाने में केस दर्ज

इस पर पुलिस ने लाइनपार मठिया निवासी आरोपी आसिफ कुरैशी को तत्काल गिरफ्तार किया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर होटल के कमरे से दुष्कर्म के साक्ष्य जुटाकर छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी आसिफ कुरैशी के खिलाफ रेप और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

आधार कार्ड पर बुक किया था कमरा

पुलिस ने होटल में जांच की तो जानकारी मिली कि आसिफ ने आशीष नाम के आधार कार्ड से कमरा बुक कराया था। पुलिस ने होटल से यह आधार कार्ड बरामद भी कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी आसिफ लॉ की पढ़ाई कर रहा है और तहसील में बैठकर काम सीख रहा है। मगर उसके इस कृत्य से अधिवक्ताओं में भी रोष है। उन लोगों ने कहा कि फर्जी आधार कार्ड देकर कमरा बुक कराकर आरोपी ने छात्रा से दुष्कर्म किया।

See also  विशाखापत्तनम के श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में बड़ा हादसाः चंदनोत्सवम के दौरान दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा गिरा, सात लोगों की मौत

बोकारो बंद के दौरान उपद्रव, तेनु नहर को दो जगह काटा, जिले में होगा जलसंकट, गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

थाने पहुंचे अधिवक्ताओं ने भी आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि आसिफ ने आशीष नाम का फर्जी आधार कार्ड कहां से बनवाया था। इस घटना को लेकर वीरांगना वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने भी आक्रोश जताया है। वीरांगना वाहिनी की प्रमुख मंजू सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

मुकदमे में बढ़ाई गई फर्जीवाड़े की धारा

इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया आशीष नाम का फर्जी आधार कार्ड भी बरामद कर लिया गया है। इसी आधार पर मुकदमे में फर्जी दस्तावेज बनाकर उनके इस्तेमाल करने की धारा भी बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

महिला ने कपड़े उतारकर एयरपोर्ट पर किया हंगामा, चर्चा में है वायरल वीडियो

See also  तेजी से बढ़ेगा पूरे झारखंड का तापमान, फिर होगी बारिश; जानें अगले 1 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now