विशाखापत्तनम के श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में बड़ा हादसाः चंदनोत्सवम के दौरान दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा गिरा, सात लोगों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2025

विशाखापत्तनम के श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में बड़ा हादसाः चंदनोत्सवम के दौरान दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा गिरा, सात लोगों की मौत

डेस्कः आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा हो गया है। श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सवम के दौरान दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा ढह जाने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई।और चार लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। आंध्र प्रदेश के गृह मंत्री और आपदा प्रबंधन वंगालापुडी अनिता ने भी घटनास्थल का दौरा किया है।

पाकिस्तान के मंत्री ने रात 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर किया दावाः भारत अगले 24 से 36 घंटे कर सकता है हमला

SDRF के एक जवान ने बताया, “घटना रात करीब 2:30 बजे हई थी। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है…घटना की सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंचे…”
जानकारी के मुताबिक, मंदिर में चंदनोत्सवम चल रहा था। तभी अचानक 20 फीट का हिस्सा गिर गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। जिला कलेक्टर हरेंद्र प्रसाद ने कहा कि बचाव टीमें घायलों को अस्पताल पहुंचा रही हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसडीआरएफ के एक जवान के मुताबिक, घटना में सात लोगों की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंचे।
 

See also  झारखंड में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, स्कूल टीचर समेत 3 अरेस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now