दिल्ली AIIMS में हुआ लालू यादव का ऑपरेशन, ICU से जनरल वार्ड में हुए शिफ्ट

lalu yadav

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सेहत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लालू यादव का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में सफल ऑपरेशन हुआ है।राजद प्रमुख पिछले दो दिनों से पीठ में गहरे जख्मों के कारण गंभीर रूप से बीमार थे, जिसके बाद उन्हें बुधवार की शाम पटना से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एम्स लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

AIIMS के सीनियर डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन

मिली जानकारी के मुताबिक AIIMS के सीनियर डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया, जो सफल रहा है। ऑपरेशन के बाद, उन्हें ICU से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे उनकी सेहत में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है। लालू यादव के साथ अस्पताल में उनकी पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। डॉक्टर उन पर लगातार नजर रख रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लालू यादव की हालत में जल्द ही सुधार होगा।

See also  झारखंड में दिल दहलाने वाली घटनाः बेटियों के सामने पिता की गला रेतकर हत्या, बच्चियों पर भी हमले की कोशिश

Manoj Kumar Death News: नहीं रहे दिग्गज एक्टर मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में शोक की लहर

तेजस्वी यादव ने बताया पिता को क्या हुआ है

लालू यादव के दिल्ली पहुंचने से पहले पटना में मीडिया से बात करते हुए उनके बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू प्रसाद की पीठ और हाथ पर घाव हो गए हैं। इसके बावजूद मेरे पिता ने सामान्य विमान से यात्रा करना चुना। हालांकि, तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद लालू यादव को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया। बता दें कि लालू यादव कई सालों से शुगर से पीड़ित हैं और उनके हार्ट का ऑपरेशन तथा किडनी का प्रत्यारोपण भी हो चुका है।

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं लालू यादव

बता दें कि लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराया गया था और स्वास्थ्य कारणों से वह कई वर्षों से जमानत पर बाहर हैं। हाल फिलहाल में लैंड फॉर जॉब्स मामले में ईडी ने लालू परिवार के कई सदस्यों को समन जारी किया था और अलग-अलग समय पर लोगों से पूछताछ भी की थी।

See also  रांची में वनडे मैच के दौरान विराट कोहली का पैर छूने वाले युवक को पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया, पश्चिम बंगाल से मैच देखने आया था

विस्थापितों पर लाठीचार्ज में एक युवक की मौत के बाद आज बोकारो बंद का एलान, जयराम महतो और श्वेता सिंह में भी हुआ था टकराव

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now