पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान के परिवार में सियासी और पारिवारिक लड़ाई अब नये दौर में जा चुका है। रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद परिवार पूरी तौर पर बिखड़ गया है। रामविलास पासवान के बेटे और भाई पशुपति पारस में छत्तीस का आंकड़ा हो गया है। दोनों की बीच चल रही लड़ाई ने अब नया मोड़ ले लिया है।
बिहार में सत्तारूढ़ दल के दो नेताओं की “वो” वाली तस्वीर हो गई वायरल, पदाधिकारी की आपत्तिजनक तस्वीर से पार्टी में खलबली
रामविलास पासवान की पहली पत्नी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी मां राकुमारी देवी को उनके घर से बाहर निकाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस ने खगड़िया जिला के शहरबन्नी गांव स्थित राजकुमारी देवी की संपत्ति पर अपना मालिकाना हक बताते हुए कमरों में ताला लगा दिया है। राकुमारी देवी ने पशुपति पारस और अपने बड़े देवर दिवंगत रामचंद्र पासवान की पत्नी पर घर से निकालने का आरोप लगाया है।
अनंत सिंह के करीबी और पूर्व प्रत्याशी लल्लू मुखिया के घर पहुंची 7 थानों की पुलिस,मर्डर केस में फरार होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
परिवार के बीच खड़े हुए इस विवाद की जानकारी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को हो चुकी है। हालांकि राजकुमारी देवी ने अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। पशुपति पारस के इस व्यवहार से राजकुमारी देवी काफी आहत है। उन्हे भरोसा है कि अपनी बड़ी मां का ख्याल रखते हुए चिराग पासवान इस मामले में दखल देंगे। सौतेली मां होने के बावजूद चिराग और राजकुमारी देवी के बीच काफी आत्मीय संबंध है। चिराग अक्सर अपनी बड़ी मां का हाल जानने शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक गांव आते है। राजकुमारी देवी शादी के बाद से ही गांव में अपना जीवन बिताया है।
धौनी बन गए है चेन्नई सुपरकिंग के लिए बोझ! 10 ओवर बैटिंग करना मुश्किल, कोच ने किया चौकाने वाला खुलासा
आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने दो शादियां की थी। उनकी पहली शादी 1960 में ग्रामीण परिवेश में रहने वाली राजकुमारी देवी से हुई थी उस समय रामविलास पासवान की उम्र महज 14 साल थी। 1983 में रामविलास पासवान ने तलाक देकर रीना शर्मा से दूसरी शादी की थी। चिराग पासवान रीना शर्मा के बेटे है। हालांकि चिराग अपने पिता की पहली पत्नी राजकुमारी देवी को अपनी मां कहते है।




