अनंत सिंह के करीबी और पूर्व प्रत्याशी लल्लू मुखिया के घर पहुंची 7 थानों की पुलिस,मर्डर केस में फरार होने पर पुलिस ने लिया एक्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 31, 2025

अनंत सिंह के करीबी और पूर्व प्रत्याशी लल्लू मुखिया के घर पहुंची 7 थानों की पुलिस,मर्डर केस में फरार होने पर पुलिस ने लिया एक्शन

पटनाः बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे कर्मवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया के घर इश्तिहार चिपकाया गया है। बाढ़ थाना प्रभारी अरूण कुमार सिंह के साथ सात थानों की पुलिस लल्लू मुखिया के घर पहुंची और डुगडुगी बजाकर फरार होने की मुनादी की।

बिहार में सत्तारूढ़ दल के दो नेताओं की “वो” वाली तस्वीर हो गई वायरल, पदाधिकारी की आपत्तिजनक तस्वीर से पार्टी में खलबली
लल्लू मुखिया पर फरवरी 2023 में कमलेश सिंह की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। कमलेश अपनी बेटी को एएनएस कॉलेज में परीक्षा दिलाकर लौट रहे थे तभी नदावां गांव के पास कोनहार पर बेटी के सामने ही पिता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लल्लू मुखिया को वारंट जारी किया गया लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया। अब इश्तिहार चिपकने के बाद अगर वो सरेंडर नहीं करते तो कुर्की जब्ती की जाएगी। पुलिस के इस एक्शन का लोहिया जनता दल के प्रधान महासचिव राजू प्रसाद चंद्रवंशी ने विरोध किया है। उन्होने कहा कि जिस घर में इश्तिहार चिपकाया गया है वो सिर्फ लल्लू मुखिया का नहीं है उसके भाईयों का भी है और पार्टी का कार्यालय भी है। इस मामले में जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।

See also  बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक बोगो सिंह के बेटे को 8 घंटे तक रखा Digital किडनैप, पुलिस ने ऐसे किया बरामद

टाटा-पटना के बीच चलने वाली इस बस में प्लेन के एयर होस्टेस की तरह महिला करेंगी आपका स्वागत, जानिये क्या-क्या है सुविधा और कितना हैं किराया
लल्लू मुखिया मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के शगिर्द माना जाता है। 2019 में लल्लू मुखिया और अनंत सिंह का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, इसमें कथित तौर पर मुकेश और भोला नाम के दो व्यक्ति की हत्या करने की साजिश रचने की बात कही गई थी। इस मामले में अनंत सिंह और लल्लू मुखिया पर केस भी दर्ज हुआ था। बाद में बवाल बढ़ने पर अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया था और लल्लू मुखिया फरार हो गया था। दो हफ्ते फरार होने के बाद उसने कोर्ट में जाकर सरेंडर किया था। अनंत सिंह की पत्नी के चुनाव जीत में भी लल्लू मुखिया की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।

नीतीश कुमार ने एक बार फिर किया अजीबोगरीब हरकत, मंच पर आते ही महिला के कंधे पर रख दिया हाथ, अमित शाह और सम्राट चौधरी ने हटाया हाथ
लल्लू मुखिया पर आपराधिक साजिश रचने के 4, धोखाधड़ी के 3, रंगदारी के 2, किडनैपिंग, डकैती और हत्या के कुल 15 मामले दर्ज हैं। खुद को सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, कॉन्ट्रैक्टर और किसान बताने वाले लल्लू मुखिया उर्फ करण वीर सिंह यादव के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने 2 शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी नवादा पंचायत की मुखिया रही हैं।

See also  भारत ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया करारा जवाब, टैरिफ के आगे सरेंडर से इनकार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now