हजारीबाग के चिंतपूर्णी प्लांट में जोरदार धमाका, मजदूरों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 17, 2025

hazaribagh factory blast

हजारीबाग : जिले के चर्चित चिंतपूर्णी प्लांट में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, धमाका प्लांट की छह नंबर भट्ठी में उस समय हुआ, जब मजदूर काम कर रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ चारों ओर धुआं फैल गया।

घटना के बाद प्लांट परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मजदूरों ने बताया कि प्लांट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, जिससे उनकी जान पर खतरा बना रहता है। मौके पर एम्बुलेंस तो पहुंची, लेकिन अब तक किसी भी घायल को बाहर नहीं लाया गया है।

WhatsApp Image 2025 07 17 at 23.04.49

स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि आसपास के कई घरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। लोगों में डर का माहौल है। हालांकि प्लांट प्रबंधन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है।

फिर भी, खबर मिलते ही प्लांट के कई मालिक मौके पर पहुंच गए। प्रबंधन ने एहतियातन प्लांट का मुख्य गेट बंद कर दिया है।

See also  चंपाई सोरेन ने JMM और मंत्री पद से दिया इस्तीफा, शिबू सोरेन को भेजा इस्तीफा

वहीं प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचने की तैयारी में है। जांच की प्रक्रिया जारी है और घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मजदूरों और ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी चिंता और भय का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now