रांची में सेना अधिकारी का शव पार्किंग में मिलने से मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 18, 2025

रांची में सेना अधिकारी का शव पार्किंग में मिलने से मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

रांचीः राजधानी रांची के खेलगांव आवासीय परिसर में लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव मिलने के बाद जांच शुरू कर दी, शव मिलने का मामला आत्महत्या से जुड़ा है या हत्या से पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

झारखंड ATS के DSP रात भर बिहार की महिला से करते थे फोन पर बात, पति की शिकायत पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
40 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर सिंह की मौत बिल्डिंग के आठवें तल्ले से गिरने से हुई। दिवाकर सिंह बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले थे और पत्नी और बच्चों के साथ रहने थे। उनकी पोस्टिंग नामकुम आर्मी कैंप में थी। दिवाकर सिंह का शव अपार्टमेंट के पार्किंग एरिया में मंगलवार को बरामद किया गया।

रांची के तमाड़ में ACB की कार्रवाईः BSO 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
खेलगांव पुलिस स्टेशन के प्रभारी गजेश कुमार ने कहा कि ‘प्रथम दृष्टया ऐसा मालूम होता है कि अधिकारी कॉम्प्लेक्स में आठ मंजिला इमारत से नीचे गिर गए हैं. हम जांच कर रहे हैं कि वह दुर्घटनावश गिरा,आत्महत्या प्रयास में छत से कूद गया या ये कोई हत्या थी.’उन्होने आगे कहा कि दिवाकर के परिवार के सदस्यों के अनुसार, वह अवसाद से संबंधित समस्याओं के लिए दवा ले रहे थे. उन्होंने कहा, ‘वह सोमवार रात को खाना खाने के बाद छत पर गए थे और आज सुबह उनके शव को एक पड़ोसी ने देखा.’

See also  कोयला कारोबारियों के 300 करोड़ के अघोषित निवेश की जानकारी आयकर की टीम को मिली, तीन करोड़ कैश और 12 लॉकर भी मिले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now