4 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा, सोरेन सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 8, 2025

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल महीने की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर

झारखंड में महिला दिवस पर मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को राशि मिलने लगेगी। इनके खाते में जनवरी और फरवरी दो माह की एकमुश्त राशि 5000 रुपये स्थानांतरित की जाएगी। अगस्त 2024 में जब मंईयां योजना की कैबिनेट से स्वीकृति मिली थी, तब इस बात का जिक्र था कि 31 दिसंबर तक सभी रजिस्टर्ड लाभुकों के खाते में राशि जाएगी।

लेकिन, इस अवधि तक सभी मंईयां को अपना बैंक खाता आधार से लिंक करा लेना होगा। दिसंबर तक की राशि का भुगतान किया गया। ऐसे में जिनका आधार लिंक नहीं है, ऐसी 4 लाख महिला लाभुकों को अभी मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं मिल पाएगा। जनवरी माह से भुगतान उन्हीं मंईयां के खाते में करना था, जिसका आधार लिंक था। विभाग द्वारा लाभुकों का सत्यापन तथा आधार सीडिंग का कार्य शुरू किया गया।

नालंदा का डीटीओ निकला धनकुबेर, SUV की रेड में ढाई करोड़ की ज्वेलरी और जमीन के कागज मिले

See also  पहले मीर को धक्का देकर निकालो, मैं खुद चला जाऊंगा:बाहरी कहे जाने पर हिमंता का हेमंत को जवाब

जांच में एमएमएमएसवाई पोर्टल से 43,85,357 लाभुकों का पेमेंट लिस्ट का डाउनलोड किया गया। इनमें से 43,11,289 लाभुकों का पीएफएमएस पोर्टल पर आधार अपलोड पाया गया। यानी 74,068 वैसे लाभुकों के खाते में कुछ गड़बड़ी मिली। फिलहाल उन्हें होल्ड में रखा गया है। 43.11 लाख में से 38.44 लाख लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक मिला। यानी 4,66,634 लाभुक के खाता आधार से लिंक नहीं थे।

बता दें कि इसी साल 6 जनवरी माह को सीएम हेमंत सोरेन ने पूरे राज्य के 56,61,791 लाभार्थियों को योजना की 2500 रुपए की पहली किस्त दी थी। 2500 रुपए के लिए सभी 24 जिलों में 1415.44 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। अब 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर से सरकार दूसरी किश्त महिलाओं के खातों में भेजना शुरू करेगी।

मंईयां सम्मान योजना का पैसा झारखंड की महिलाओं को मिलेगा। ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 18-50 साल के बीच है, हेमंत सोरेन सरकार ने हर महीने उनके खातों में 2500 रुपए भेजने का वादा किया है।

See also  हेमंत सरकार पर बाबूलाल मरांडी का हमला, चौकीदार भर्ती में घोटाले का आरोप

फेरे से पहले आ धमकी दूल्हे की प्रेमिका, बेटे की शादी टूटी तो मां को आया हार्ट अटैक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now