फेरे से पहले आ धमकी दूल्हे की प्रेमिका, बेटे की शादी टूटी तो मां को आया हार्ट अटैक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 8, 2025

dulha

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गरीबस्थान रोड स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित एक शादी समारोह में गजब का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। फेरों से पहले दूल्हे की प्रेमिका अपनी मां के साथ आ धमकी। उसके ड्रामे की वजह से दुल्हन के घर वालों ने शादी तोड़ दी। इससे आहत होकर लड़के की मां को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह लड़की पक्ष के लोग बारात स्वागत की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान मां और बेटी वहां पहुंच गईं। महिला ने दुल्हन के पिता से कहा कि जिस लड़के से आप अपनी बेटी की शादी करने जा रहे हैं, उसका मेरी बेटी से पहले से प्रेम संबंध है। मैं यह शादी नहीं होने दूंगी। यह सुनकर दुल्हन के घर वाले चौंक गए। देखते ही देखते मैरिज हॉल में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

See also  Viral Video: ‘दो हिट में मार डालूंगी’: छोटी बच्ची ने AK-47 लेकर पीएम मोदी को दी धमकी, वीडियो वायरल

शत्रुध्न सिन्हा और धीरज साहू ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात, झारखंड में फिल्म निर्माण और फिल्मों की शूटिंग को लेकर हुई चर्चा

इसी बीच लड़का पक्ष के लोगों ने नगर थाना पुलिस की डायल 112 टीम को बुला दिया। पुलिस ने मां-बेटी से कहा कि अगर वह शादी करना चाहती है तो शादी करें या थाने में शिकायत करें। हालांकि महिला ने थाने में शिकायत करने से इनकार कर दिया। दोनों का यही कहना था कि वे लड़के की शादी नहीं होने देंगे।

दूसरी ओर, बवाल बढ़ता देख दुल्हन के पिता ने शादी से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी यहां खुश नहीं रह पाएगी। शाम में जब लड़के की मां को बेटे की शादी टूटने की खबर लगी तो सदमे में दिल का दौरा पड़ गया। वह बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव से पुलिस ने की पूछताछ, गिरोह के नाम पर हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर ली गई जानकारी

See also  Big Breaking : गया-कोडरमा के बीच रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश, रेलवे लाइन पर मिला केन बम, अप-डाउन लाइन पर ट्रेनें रोकी गई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now