‘पूरा पाकिस्तान भारत की जद में है’, ऑपरेशन सिंदूर पर सेना अधिकारी का बड़ा खुलासा; कहा- हम पाक से…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 20, 2025

bharataya-sana-ka-vaya-rakashha-parabhara-lfatanata-janaral-samara-ivana-dakanaha

नई दिल्ली: भारतीय सेना के वायु रक्षा प्रभारी लेफ्टिनेंट जनरल ‘सुमेर इवान डी कुन्हा ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने भारत की ताकत को प्रदर्शित किया है। देश की क्षमताओं पर फोकस किया है। लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि भारत के पास पूरे पाकिस्तान में किसी भी लक्ष्य पर हमला करने की क्षमता है। पूरा पाकिस्तान हमारे दायरे में है।

एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में लेफ्टिनेंट जनरल डी’कुन्हा’ ने कहा, ‘पूरा पाकिस्तान सीमा के भीतर है।’ उन्होंने कहा कि भले ही वे रावलपिंडी से पाकिस्तानी सेना के जनरल मुख्यालय (जीएचक्यू) को खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) जैसे क्षेत्रों में ट्रांसफर कर दें, लेकिन पूरा पाकिस्तान हमारे दायरे में है।

पाक के लिए जासूसी की आरोपी ज्योति का बिहार कनेक्शन, इंस्टाग्राम पोस्ट से खुलासा; अजगैवीनाथ मंदिर की बढ़ी सुरक्षा

‘हम पाकिस्तान से लड़ सकते हैं’

रक्षा प्रभारी ने आगे कहा, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमलों ने पाकिस्तानी एयरबेसों पर प्रहार किया, जिसमें अच्छे लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए हथियारों का इस्तेमाल किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल ‘डी कुन्हा’ ने कहा, ‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि भारत के पास पाकिस्तान से पूरी गहराई में लड़ने के लिए पर्याप्त हथियार हैं।

See also  सेना को खुली छूट देने के बाद आज पीएम ले सकते हैं बड़ा फैसला! CCS की मीटिंग में क्या होने वाला है?

इसलिए, सबसे बड़े से लेकर सबसे छोटे तक, चाहे वह कहीं भी हो, पूरा पाकिस्तान हमारी सीमा के भीतर है। हम पूरी तरह से सक्षम हैं, चाहे वह हमारी सीमाओं से हो या गहराई से, हम पूरे पाकिस्तान से लड़ सकते हैं।

मंईयां योजना के लाभुकों के लिए आया नया अपडेट, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने दिया निर्देश

लेफ्टिनेंट ने इंडियन आर्मी के लिए बोली ये बात

लेफ्टिनेंट जनरल डी ‘कुन्हा’ ने आगे कहा कि सशस्त्र बलों का पहला कर्तव्य राष्ट्र की संप्रभुता और उसके लोगों की रक्षा करना है। ‘हमारा काम अपनी संप्रभुता, अपने लोगों की रक्षा करना है… इसलिए, मुझे लगता है कि हम अपनी जमीन को इस हमले से बचाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने आधुनिक युद्ध में अपनी तैयारियों को प्रदर्शित किया, और पाकिस्तान के ड्रोन और अन्य मिसाइल को विफल किया।

आसिफ ने दोस्तों के साथ मिलकर गाजियाबाद के होटल में ‘नाबालिग बुआ’ से की दरिंदगी, अप्राकृतिक संबंध भी बनाए

See also  Pahalgam Attack: 3 सैटेलाइट फोन, 3 घाटी और...पहलगाम अटैक में अचानक घूमी NIA के शक की सुई, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now