नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद

नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद

पश्चिमी सिंहभूमः झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों को टारगेट करके पूर्व में लगाये गये विस्फोटक, हथियार, कारतूस एवं अन्य सामाग्री एक पुराने नक्सल डम्प से बरामद किये गए।

PLFI के दो गुटों में गोलीबारी, दो उग्रवादियों की मौत, पुलिस ने हथियार किया बरामद
सर्च ऑपरेशन के दौरान टोंटो जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। इसमें केन बम, कार्बाइन और राइफल भी शामिल है। पुलिस और सीआरपीएफ-60 बटालियन के जवान मंगलवार को सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम हुसिपी के पास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में नक्सल डंप में विस्फोटक और हथियार छिपाकर रखे गये थे।

चतरा में ACB की कार्रवाईः SDO ऑफिस का कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पिछले 4 साल से ऑपरेशन चल रहा है। इस दौरान नक्सलियों ने टोंटो के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद छुपाकर रखे हैं। गुप्त सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह टोंटो के वनग्राम हुसिपी के आस-पास सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान जवानों को यह सफलता मिली।

See also  रामनवमी में माहौल खराब करने की साजिश! घर की छत पर ईट मिलने पर आमने-सामने सरकार और विपक्ष, जानिये किसके दावे में है कितना दम

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनाः जामताड़ा आधे अधिक लाभुकों के आवेदन में गड़बड़ी, फर्जी आवेदकों से वसूली जाएगी राशि
प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, झारखण्ड जगुआर एवं CRPF 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित कर रही है।

पलामू केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में हत्या की सजा काट रहे कैदी ने दी जान
नक्सली डंप से बरामद सामान
देसी पिस्तौल : 01
देसी कार्बाइन : 02
देसी बोल्ट एक्शन राइफल : 01
गोली 303-के राउंड : 13
गोली 62 एमएम राउंड : 08
62 एसएलआर पिस्टल रड : 01
केन बम (करीब 10-10 किलो) : 02
डुअल डेटोनेटर ट्यूब : 29 नग (58 नग डेटोनेटर)
कॉर्डेक्स वायर बंडल : 05
वॉकी-टॉकी : 03
नक्सलियों की वर्दी : 06 पीस
नक्सलवाद से जुड़े बैनर : 02
स्पाइक रॉड : 95 पीस
कंटेनर के साथ दैनिक उपयोग के सामान

See also  SCO Summit: पुतिन का हाथ पकड़ कर ले गए पीएम मोदी... पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ रह गए ताकते
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now