झारखंड के TSPC नक्सली संगठन के पास मिला अमेरिका सरकार द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाला हथियार M-16

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 2, 2025

झारखंड के TSPC नक्सली संगठन के पास मिला अमेरिका सरकार द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाला हथियार M-16

रांचीः चतरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उग्रवादी संगठन TSPC के रीजनल कमांडर और सेंकेंड सुप्रीमो 18 लाख के इनामी आक्रमण गंझू उर्फ ब्रह्रमदेव उर्फ रामविनायक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। अक्रामण गंझू के साथ उसकी पत्नी और दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

लोहरदगा के स्कूल में नशे की हालत में बेहोश मिले दो छात्र, प्रिसिंपल की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एक को किया गिरफ्तार
आक्रमण गंझू के निशानदेही पर पुलिस ने M-16 समेत कई ऑटोमेटिक हथियार और गोलियों को भी बरामद किया। पुलिस ने जो M-16 पिस्टल बरामद किया है उसपर प्रॉपर्टी ऑफ यूएस गवर्मेंट लिखा हुआ है। इस पिस्टल का इस्तेमाल अमेरिकी सरकार करती थी। चतरा एसपी विकास पांडेय ने बताया कि हथियार पर प्रॉपर्टी ऑफ यूएस गवर्मेंट लिखा हुआ है, ये हथियार आक्रमण गंझू के पास कहा से आई इसकी जांच की जा रही है।

पति को छोड़ सकती हूं पर इंस्टाग्राम पर फोटो डालना नहीं, पत्नी के इस जवाब से सब हो गये हैरान
संभावना जताई जा रही है कि एम-16 हथियार म्यांमार के रास्ते भारत आया हो। संगठन के ही कोहराम का नॉर्थ ईस्ट के अलगाववादी संठगनों से संपर्क थे। उसने बिहार के आर्म्स तस्करों के जरिये विदेशी हथियारों की डिलीवरी ली थी। एम-16 अमेरिकी और इजराइली हथियार है। अमेरिका में ये 1957 में बनी थी और अमेरिकी सेना इसका इस्तेमाल कर रही थी। एके 47 को टक्कर देने के लिए एम 16 को तैयार किया गया था। हाल की दिनों में झारखंड पुलिस ने नक्सली संगठनों के खिलाफ कई बड़े अभियान चलाए हैं। मंगलवार को झारखंड के सारंडा कि इलाके में माओवादियों के खिलाफ अभियान में एक M- 16 को बरामद किया गया था। कुछ वर्ष पहले टीएसपीसी के टॉप कमांडर कोहराम के पास से भी M- 16 बरामद हुआ था। अब झारखंड की पुलिस ने TSPC के सेकंड इन कमांड आक्रमण के पास से एम 16 बरामद किया है।

See also  सांप और नेवले में क्यों है दुश्मनी, कौन है किस पर भारी; क्या है इस जंग की पूरी कहानी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now