- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लोहरदगा के स्कूल में नशे की हालत में बेहोश मिले दो छात्र, प्रिसिंपल की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एक को किया गिरफ्तार

लोहरदगा के स्कूल में नशे की हालत में बेहोश मिले दो छात्र, प्रिसिंपल की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एक को किया गिरफ्तार

लोहरदगाः जिला के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भंडरा के शौचालय में दो स्कूली छात्र बेहोशी की हालत में मिले। स्कूल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिभावक और पुलिस दोनों को इसकी जानकारी दी।

रांची के होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरअसल, 28 फरवरी को स्कूल के शौचालय में दो छात्र व्हाइटनर के नशे में बेहोश पाये गये। क्लास में जब छात्र नहीं मिले तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। दोनों स्कूल के शौचालय में मिले और इनके पास से व्हाइटनर और सुतली पड़ा हुआ मिला था।

रांची में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को पीटा, मौका मिलते ही हो गया फरार
इसके बाद स्कूल की प्रिसिंपल मनोरमा अगस्टिन ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद भंडरा मुख्य बाजार से भालू साह उर्फ कमल किशोर साहू को गिरफ्तार किया जहां से दोनों छात्रों ने व्हाइटनर और सुतली खरीदी थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से छह व्हाइटनर भी बरामद किया। भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है कि यह बेहद गंभीर मामला है। इस मामले में दुकानदार के विरुद्ध जुवेनाइल जस्टिस केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन एक्ट के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है। दरोगा ने कहा कि अगर इस तरह से कोई भी नशे का सामान बेचता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

See also  भारतीय नौसेना ने दिखाई मारक क्षमता, लंबी दूरी तक हमले के लिए पूरी तरह तैयार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now