- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार, BJP के सात विधायक बने मंत्री

पटनाः बुधवार को शिवरात्रि के दिन बिहार बीजेपी के सात विधायकों पर भगवान शिव की कृपा हुई है और उन्हे राज्य सरकार में मंत्री का पद मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में सिर्फ बीजेपी के विधायकों को ही जगह दी गई है।


दिलीप जायसवाल के इस्तीफा देने के बाद ये स्पष्ट हो गया था कि नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा। तमाम जातिगत समीकरण और क्षेत्रीय समीकरण को देखते हुए कैबिनेट का विस्तार किया गया है। दरभंगा से विधायक संजय सरावगी को नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट में जगह दी है। 2005 में वो पहली बार विधायक बने थे, इसके बाद से वो लगातार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे है। सुनील कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। वह जून 2013 में बीजेपी में शामिल हुए थे। सुनील कुमार पेशे से डॉक्टर हैं, उन्होंने तीन फिल्में भी बनाई हैं। वह 2005 और 2010 में जेडीयू से विधायक थे। वर्तमान में वह बिहारशरीफ से बीजेपी के विधायक हैं। सुनील कुमार कुशवाह समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

See also  JAC ने निकाला JTET का विज्ञापन, 21 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, पुराने अभ्यर्थियों को भी फिर फॉर्म भरना होगा

JMM सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, बेटा और बहू भी अस्पताल में भर्ती, महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे सभी
जीवेश मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली, वह पहले भी नीतीश मंत्रिमंडल के सदस्य रहे हैं। दरभंगा के जाले सीट से विधायक हैं, जीवेश कुमार ने मैथिली में शपथ ग्रहण की। जीवेश मिश्रा नवंबर 2020 से अगस्त 2022 तक श्रम मंत्री रहे थे। वह भूमिहार जाति से आते हैं।बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। राजू कुमार ने लोकजनशक्ति पार्टी से राजनीति की शुरुआत की थी। 2022 में VIP के टिकट से चुनाव लड़ा और जीते, कुछ समय बाद 2 अन्य विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। वह साहेबगंज से बीजेपी विधायक हैं। राजपूत समुदाय से आते हैं।दिल्ली में नये साल के जश्न के मौके पर फायरिंग करने के मामले में भी वे विवाद में आये थे, यहां तक की उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

See also  जल-जंगल-जमीन की जंग के नायक दिशोम गुरु की सेहत कैसी है ? हेमंत निभा रहे हैं बेटे का फर्ज.. दिल्ली में शिबू सोरेन से मिलने आ रहे हैं दिग्गज नेता

देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन,कल्पना सोरेन भी रहेंगी मौजूद
बीजेपी विधायक मोतीलाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह तेली समुदाय से आते हैं। 2 बार विधानसभा के सदस्य रहे हैं। कृष्ण कुमार मंटू ने मंत्री पद की शपथ ली, उन्होंने 2015 में चुनाव जीता था और विधायक बने थे। 2020 में फिर चुनाव जीता था. मुखिया के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी। वह सारण के अमनौर से बीजेपी विधायक हैं। वह कुर्मी समुदाय से आते हैं।बीजेपी विधायक विजय कुमार मंडल ने मंत्री पद की शपथ ली। वह 1995 में भारतीय प्रगतिशील पार्टी से चुनाव जीते थे। फिर 2015 और 2020 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता। वह सिकटी सीट से बीजेपी विधायक हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now