सिमडेगा के अंबापानी घाटी में अनाज से भरे ट्रक में लगी आग, छत्तीसगढ़ से चावल लेकर जा रहा था रामगढ़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2025

सिमडेगा के अंबापानी घाटी में अनाज से भरे ट्रक में लगी आग, छत्तीसगढ़ से चावल लेकर जा रहा था रामगढ़

सिमडेगाः ठेठईटांगर के अंबापानी रोड़ पर घाटी में चढ़ने के दौरान अनाज से भरे ट्रक में आग लग गई। आग लगने की वजह से अनाज से भरा ट्रक जलकर खाक हो गया और लाखों रुपये का चावल बर्बाद हो गया।

बोकारो DC के आवास पर चोरी, आरोपी नौकरानी से पूछताछ, तालाब में की गई आभूषण की तलाश
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक के आग का कारण डीजल पाइप का फटना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अंबापानी घाटी पर चढ़ाई के दौरान ही डीजल का पाइप फट गया और ट्रक में आग लग गई। CG 04 -JD 8576 नंबर की ट्रक में छत्तीसगढ़ से चावल लेकर रामगढ़ भेजा जा रहा था तभी गर्म हुई गाड़ी का डीजल पाइप फट गया और ट्रक में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तबतक ट्रक जलकर खाक हो गई।

See also  लद्दाख में सेना की गाड़ी हादसे का शिकार, सिमडेगा के जवान सहित दो जवान शहीद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now