- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में गुटखा और नशे के कारोबार पर शिकंजा, गुटखा-पान मसाला बैन, नोटिफिकेशन हुआ जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 18, 2025

रांची: झारखंड में गुटखा और नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए गुटखा-पान मसाला को प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने गुटखा-पान मसाला पर बैन को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसके संकेत पिछले महीने ही दे दिये थे और अब स्वास्थ्य मंत्री के पहल पर झारखंड को गुटखा मुुक्त प्रदेश बनाने की शुरूआत हो गई है।

download

10 साल के मासूम क्षितिज की मां के साथ था सिपाही का अवैध संबंध! बच्चे ने देख लिया इसलिए आंखे फोड़ दी,उंगलियां तोड़ी फिर चाकू से गोद कर की हत्या
जारी किये गए नोटिफिकेशन के अनुसार अब झारखंड में गुटखा बेचना और खरीदना दोनों अपराध होगा और ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत पिछले दिनों स्वास्थ्य मुख्यालय नामकुम में राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान राज्य में गुटखा और नशीली दवाओं के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताते हुए डॉ इरफान अंसारी ने कहा था कि राज्य की जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि झारखंड में सादा पान मसाला भी प्रतिबंधित किया जाएगा, क्योंकि इसके नाम पर दुकानों में खुलेआम गुटखा बेचा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि गुटखा और तंबाकू उत्पादों के सेवन से झारखंड के युवा शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो रहे हैं, जिससे वे गलत राह पर जा रहे हैं । उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार किसी भी सूरत में यह बर्दाश्त नहीं करेगी।और इसके एक महीने के अंदर गुटखा पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

See also  झारखंड में अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 2 डिग्री तक लुढ़का तापमान, नये साल में खुशनुमा रहेगा मौसम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now