लड़की को खरीदने थे ‘लिप स्टड’, महज 700 रुपये में बेच दिए 1 करोड़ के गहने; थाने पहुंची मां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 8, 2025

CHINA-JEWELRY

डेस्कः  अंजाने में लोग अक्सर ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिन पर बाद में पछताना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला चीन के शंघाई से सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपनी मां के बहुमूल्य आभूषणों को चोरी कर मात्र 60 युआन (लगभग 700 रुपये) में बेच दिया, जिसके बाद यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।

इन आभूषणों की असली कीमत 1 मिलियन युआन (लगभग 1 करोड़ 19 लाख रुपये) आंकी गई थी। लड़की ने ये गहने इसलिए बेचे क्योंकि उसे करीब 700 रुपये के लिप स्टड्स चाहिए थे। लिप स्टड्स (Lip Studs) एक प्रकार की बॉडी पियर्सिंग ज्वेलरी होती है, जिसे होठों (लिप) पर पहना जाता है। यह आमतौर पर स्टड (छोटी कील जैसी) डिजाइन में होती है, जिसमें एक सीधा या हल्का मुड़ा हुआ बार (छड़) और पीछे एक फ्लैट बेस या बॉल लॉक होता है।

धनबाद में ED का ऐक्शन, BCCL धनबाद के पूर्व जीएम सहित 8 पर केस दर्ज; करोड़ों के घोटाले का आरोप

See also  टाइगर ने बच्चे की उतारी नकल, कभी देखा नहीं होगा ऐसा अंदाज; VIDEO

यह मामला तब सामने आया जब लड़की की मां वांग ने देखा कि उनकी बेटी ली ने घर से बहुमूल्य गहने गायब कर दिए हैं। परेशान वांग ने तुरंत पुतुओ पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो के अंतर्गत आने वाले वानली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लड़की ने ये गहने थोड़े पैसे के लिए बेच दिए। वायरल वीडियो में चोरी किए गए गहनों में जेड ब्रेसलेट, नेकलेस और कीमती रत्नों से सजी अन्य वस्तुएं दिखाई दीं।

ली ने इन गहनों को नकली समझकर एक स्थानीय बाजार में जेड रीसाइक्लिंग की दुकान पर बेच दिया। वांग ने पुलिस को बताया, “मैंने उससे पूछा कि उसने गहने क्यों बेचे, तो उसने कहा कि उसे उस दिन पैसों की जरूरत थी। मैंने पूछा कितने पैसे चाहिए थे, तो उसने कहा ’60 युआन’। जब मैंने वजह पूछी तो उसने कहा, ‘मैंने किसी के लिप स्टड देखे थे, मुझे भी वैसे ही चाहिए थे।'”

See also  एकबार फिर मानवता शर्मशार; PhD छात्र ने बेहोश कर 60 से अधिक लड़कियों का किया रेप, VIDEO भी बनाए

पुलिस अधिकारी फैन गाओजिये के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बाजार के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की और बाजार मैनेजमेंट के साथ समन्वय किया। उन्होंने कहा, “दुकान मालिक उस दिन बाहर थे, लेकिन हमने फोन पर उनसे संपर्क किया और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया।” बाद में गहनों को सफलतापूर्वक ट्रेस कर वांग को वापस कर दिया गया है।

Income Tax के नए विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, आयकर के कानूनों को आसान बनाने की बड़ी पहल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now