नौशाद को ‘जाह्नवी’ और शिवाकांत को बनाया ‘खुशबू’… ऑपरेशन करवाकर युवकों को बना डाला किन्नर, सरगना कैटरीना गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 6, 2025

transgender-arrested

डेस्कः यूपी के बांदा में पैसों का लालच देकर जबरन लिंग परिवर्तन कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि किन्नर संगठन के लोग नवयुवकों को पैसे और घुमाने-फिराने के बहाने जबरन किन्नर बना देते हैं। इतना ही नहीं, आरोप है कि मना या विरोध करने पर पूरे कपड़े उतारकर जमकर बेरहमी से पिटाई करते हैं। अब तक करीब आधे दर्जन से ज्यादा लोग इन लोगों का शिकार हो गए हैं। कानपुर में ऑपरेशन कर किन्नर बनाने का काम किया जाता हैं।

पीड़ितों और उनके परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में अलग-अलग पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने चार केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैटरीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, यह लड़ाई वर्चस्व की जंग को लेकर भी बताई गई है।

See also  बिहार में प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

बिहार में फर्जी सर्टिफिकेट पर लेक्चरर बनने का बड़ा खेल उजागर, ऐक्शन में शिक्षा विभाग; सभी विश्वविद्यालयों में जांच शुरू

जिले की अतर्रा कोतवाली के कई लोग शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। आरोप लगाया कि लोगों को पैसे का लालच और दबाव डालकर जबरन किन्नर बनाया जा रहा है। न बनने पर मारपीट और प्रताड़ित की जाती है। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। यह वीडियो कब का है? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। लेकिन वीडियो में किन्नर एक युवक को पूरे कपड़े उतारकर बुरी तरह मारता दिखाई दे रहा है।

नौशाद से ‘जाह्नवी’ और शिवाकांत से ‘खुशबू’ बने किन्नर का कहना है कि आरोपी हमें अच्छा खाना खिलाने और घुमाने के लिए ले जाते थे। फिर किन्नर बनने का दबाव डालते थे। पिछले कई सालों से हम शिकायत के लिए परेशान हैं, लेकिन ये लोग हमें चोरी या अन्य इल्जाम में फंसवाने की धमकी देते हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस ऑफिस में लिखित शिकायत की है।

See also  यूपी में सिपाही ने महिला सहकर्मी का किया रेप, बना लिया वीडियो, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी

BPSC Result: 10 घंटे जॉब, फिर परीक्षा की तैयारी, साथी बोले..नहीं हो पाएगा, मिताली पहले प्रयास में बनी अफसर

पीड़ितों ने यह भी बताया कि ये लोग गरीब और कमजोर युवकों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाते हैं और कानपुर के अस्पताल में ऑपरेशन करवाकर किन्नर बना देते हैं। आरोपियों ने हमें भी झांसे में लेकर किन्नर बना दिया। कहते थे कि हम तुम्हारे परिवार का पूरा खर्च उठाएंगे। किन्नर बनने से तुम्हारे घर में बहुत पैसा हो जाएगा।

एक लड़का ऑपरेशन के बाद होश आने पर अस्पताल के बेड से भाग आया। कथित तौर पर आरोपी उसे भी किन्नर बना रहे थे, इसलिए पुलिस से यही मांग करते हैं कि आगे ये लोग किसी और की जिंदगी खराब न करें। हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग अलग किया। पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है और मुख्य आरोपी कैटरीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

See also  बोकारो के चास की थाना प्रभारी का कथित ऑडियो वायरल, युवक से गाली-गलौच और धमकाने का आरोप

नेक बैंड में हुआ ब्लास्ट, फोन पर बात कर रहे युवक की मौत, पेट और सीने पर गहरे घाव

दूसरे पक्ष के किन्नरों ने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताकर यह पूरी लड़ाई पैसों की बताई। साथ ही यह भी कहा कि ये लोग पूरे समाज को बदनाम कर रहे हैं। ऐसा कही भी मामला नही है।

कोतवाली के पुलिस अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि यह संज्ञान में आया है कि किन्नरों ने शिकायतकर्ताओं को जबरन किन्नर बना दिया। इस संबंध में केस दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी धीरू उर्फ कैटरीना को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Watch Video : Trump के व्हाइट हाउस की बाड़ चढ़ते हुए फंसा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now