बिहार में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, संजीव हंस का खत्म हुआ निलंबन, देखिये पूरी लिस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 30, 2025

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटनाः बिहार में नये साल से पहले बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। 17 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बिहार महिला आयोग में युवती को बदनाम करने की साजिश! पति को भेजा फर्जी आवेदन की कॉपी, शादी तुड़वाने का प्रयास
संजीव हंस का टूटा निलंबन : अधिसूचना के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अधिकारी संजीव हंस को अगले आदेश तक अपर सदस्य, राजस्व परिषद, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं 1995 बैच की आईएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग विजयलक्ष्मी एन. को अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग, बिहार, पटना के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही वह सचिव, बिहार राज्य योजना परिषद, पटना और परियोजना निदेशक, बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी, पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी।

See also  IAS अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों पर ED की छापेमारी, कैश और ज्वेलरी बरामद

25708901 a

BPSC ने 10 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाली AEDO परीक्षा स्थगित की, 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों को झटका
इसके अलावा के. सेंथिल कुमार (भा.प्र.से., 1996) को प्रधान सचिव, गन्ना उद्योग विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अतिरिक्त वह सचिव, बिहार राज्य योजना परिषद और परियोजना निदेशक, बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी के प्रभार में भी रहेंगे। शीर्षत कपिल अशोक को प्रभारी सचिव के रूप में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार, पटना के दायित्वों का निष्पादन करने का जिम्मा दिया गया है।

प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान ने की सगाई, गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को पहनाई अंगूठी
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अधिकारी पंकज कुमार को प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थ किया गया है, जबकि वे जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। 1998 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नर्मदेश्वर लाल को प्रधान सचिव, कृषि विभाग, बिहार, पटना के पद पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि वे जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।

See also  Bihar में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला

25708901 b

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, एक दिन पहले 3 जगहों से किया था नामांकन
विनय कुमार (भा.प्र.से., 1999) को प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थ किया गया है।प्रेम सिंह मीणा (भा.प्र.से., 2000) को आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर के पद पर पदस्थ किया गया है। मनीष कुमार (भा.प्र.से., 2005) को आयुक्त, सारण प्रमंडल, छपरा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। पुडकलकट्टी (भा.प्र.से., 2006) अब सचिव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

25708901 c25708901 d
निलेश रामचंद्र देवरे (भा.प्र.से., 2011) को अगले आदेश तक विशेष सचिव, पर्यटन विभाग के पद पर तैनात किया गया है। इन्हें प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी अमित कुमार पांडेय प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

See also  IAS संजीव हंस पर ED ने लगाया एक आरोप, पक्ष में फैसला दिलवाने के लिए ली थी एक करोड़ घूस

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी महेन्द्र कुमार को खेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी आरिफ अहसन को निदेशक, खेल, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now