IPS रोहन झा की अजीबो-गरीब हरकतें चर्चा में, चूहें की काटी गर्दन और हवन कर जिंदा करने का किया दावा

IPS रोहन झा की अजीबो-गरीब हरकतें चर्चा में, चूहें की काटी गर्दन और हवन कर जिंदा करने का किया दावा

डेस्क: यूपी के मुरादाबाद जिले में तैनात आईपीएस अधिकारी रोहन झा के अजीबो-गरीब हरकतों की चर्चा खूब हो रही है। उनके काम की जगह उनकी हरकतों ने खूब सूर्खियां बटोरी है। पूरे पुलिस महकमें में उनकी हरकतों ने खलबली मचा दी है। रोहन झा खुद को भगवान कल्कि का अवतार बता रहे है। पुलिस विभाग ने उनकी हरकतों को दबाने की भरपूर कोशिश की लेकिन अब सब कुछ बाहर निकलकर आ रहा है।

झारखंड में आदिवासी लड़की को उठा ले गया अनवर, रेप करके मार डाला
मिली जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस परेड से पहले इसकी शुरूआत 23 जनवरी की रात से हुई, जब रोहन झा ने परेड ग्राउंड में गाड़ी चलाई, कपड़े उतारे और मिट्टी में लोट लगाए। अगले दिन, उन्होंने मुंशी को अपने आवास पर बुलाकर बंद किया और मरे हुए चूहों की गर्दन दिखाते हुए कहा, “हवन करेंगे, और इन्हें जिंदा करेंगे।” मुंशी ने भागकर RI को सूचना दी।

भीड़ में ट्रेन पर चढ़कर महाकुंभ नहीं पहुंच पाया यात्री, रेलवे से मांगा 50 लाख का हर्जाना
इसके बाद, SP ट्रैफिक के ऑफिस में तोड़फोड़ और कर्मचारियों की पिटाई ने मामले को और गंभीर बना दिया। महिला IPS से बदसलूकी और कर्मचारियों को धमकाने के बाद उन्हें साइकेट्रिक वार्ड में एडमिट कराया गया।रोहन झा को 10 दिन की छुट्टी पर भेजा गया है, और उनके परिवार को सूचित किया गया है। इस पूरे मामले ने मुरादाबाद पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। पुलिस लाइन से लेकर शहर तक, IPS रोहन झा की अजीब हरकतों के किस्से चर्चाओं में हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now