झारखंड में आदिवासी लड़की को उठा ले गया अनवर, रेप करके मार डाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 1, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

झारखंड में एक बार फिर एक आदिवासी बेटी की अस्मत लूटने के बाद उसे मार डाला गया है। गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के तसरिया गांव यह घटना हुई है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि दूसरे समुदाय का एक लड़का उनकी को उठा ले गया और रेप के बाद मार डाला।

घटना की सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले को लेकर जांच में जुट गई है। फिलहाल किशोरी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर किशोरी की मां ने बताया कि दूसरे समुदाय के युवक अनवर अंसारी मेरी बेटी को जबरदस्ती अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसे दवा खिलाकर मार डाला।

उन्होंने बताया कि वे दोनों कुछ दिनों से साथ थे। फोन पर बात करते थे , लेकिन मेरी बेटी उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। वह अपने जाति के लड़के के साथ शादी करना चाहती थी। गुरुवार को अनवर जबरदस्ती उसको लेकर गया और उसके साथ गलत काम कर उसे दवा देकर मार डाला। जब मौत हो गई तो शव को लेकर पहुंचा दिया। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।

See also  झारखंड में JMM के मंत्री तय, कांग्रेस में जोर आजमाइश; कब होगा हेमंत कैबिनेट का विस्तार

भीड़ में ट्रेन पर चढ़कर महाकुंभ नहीं पहुंच पाया यात्री, रेलवे से मांगा 50 लाख का हर्जाना

एक किशोरी की इस प्रकार से मौत होने की सूचना के बाद आसपास के इलाके के लोग भी पहुंचे और आक्रोश जाहिर किया। हालांकि घटना को लेकर पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। सभी से पूछताछ कर रही है। हालांकि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही सब कुछ सामने आ पाएगा कि किशोरी की मौत कैसे हुई है ।

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने इस घटना को लेकर एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाया। दुबे ने एक्स पर लिखा, ‘हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के विधानसभा क्षेत्र बरहेट की यह घटना है। गोड्डा मेरा भी जिला है, कॉग्रेस के नीतियों के कारण पूरा संथालपरगना बांग्लादेशी घुसपैठिया से भर चुका है, आदिवासी लड़कियों के साथ जबरन शादी, बलात्कार, जमीन हथियाना आम बात है। आदिवासी की संख्या 45 प्रतिशत से घटकर केवल 25 प्रतिशत रह गई है।जार्ज सोरोस, बंग्लादेश के प्रधानमंत्री युनूस व कांग्रेस की तिकड़ी हमारा अस्तित्व समाप्त कर देगी।’

See also  धनबाद में अवैध खनन से जमुनिया नदी पर संकट, भविष्य की पीढ़ियों पर मंडरा रहा खतरा : शारदा सिंह

टोल टैक्स मांगने पर टोलकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, बोनट पर लेकर 1 किमी दौड़ाई कार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासी बेटियों के बलात्कार और उनकी हत्या का सिलसिला कब रुकेगा? महिलाओं को 2500 के सहायता की आड़ में आप आदिवासी बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार को नहीं छुपा सकते। यदि महिला सम्मान के नाम पर आपको वाहवाही लूटने का शौक है, तो आदिवासी बेटियों के हत्या की जिम्मेदारी भी आपके सिर माथे ही मढ़ी जाएगी!

उन्होंने लिखा, ‘पहले दिलदार अंसारी और शाहरुख ने बेटियों की हत्या की… अब अनवर अंसारी ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र की एक नाबालिग आदिवासी बेटी के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। यूं तो आपको बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध से कोई लेना देना नहीं रहता, लेकिन यह शर्मनाक मामला आपके विधानसभा क्षेत्र का है इसलिए यह आपका नैतिक कर्तव्य है कि पीड़ित परिजनों के पास जाकर उन्हें न्याय दिलाने की हिम्मत जुटाएं।’

See also  Video: देवघर एम्स में करोड़ों के उपकरणों पर झरने की तरह गिर रहा है पानी, पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

Budget से पहले आई खुशखबरी, सस्सा हो गया LPG गैस सिलेंडर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now