- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

उड़न खटोला से आए सुशासन बाबू, फिर भी बेगूसराय में दो घंटे रोका ट्रैफिक, जाम में फंसी एंबुलेंस, महिला-बच्चे बिलबिलाए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 6, 2024

bihar-jam

छठ के महापर्व पर सीएम नीतीश बाबू को शायद कुछ लोग माफ भी नहीं करे। जाने या अनजाने में उन्होंने ऐसा किया है कि लोग उन्हें इसका भागीदार मान रहे हैं। हालांकि नीतीश बाबू को इसका इल्म भी नहीं होगा कि उनके चलते कितने लोग हैरान- परेशान हुए हैं। यह देश या किसी राज्य का दुर्भाग्य है कि जनता सड़कों पर बिलबिलाती रहती है और वीआईपी मूवमेंट के नाम पर लोगों को घंटों जाम में झोंक दिया जाता है। पता नहीं प्रशासन अंग्रेजो की परंपरा को कब तक निभाता रहेगा। संभवतः बिहार सरकार का आपने लोगों के स्वागत करने का यह तरीका होगा। शायद लोगों को इसकी जानकारी पहले से ही ले लेनी चाहिए थी।

छठ में लौट रहे यात्री भयंकर जाम में फंसे

छठ का महापर्व शुरू हो गया है। लोग अपने मातृभूमि बिहार की धरती पर वापस लौट रहे हैं, ताकि परिवार वालों के साथ महापर्व छठ की पूजा कर सकें। बुधवार को खरना पूजा है, लेकिन नीतीश कुमार के कार्यक्रम के चलते सीमांचल की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को लगभग दो घंटे जाम का सामना करना पड़ा है। जाम के चलते लोगों में नीतीश कुमार के खिलाफ गुस्सा देखा गया।

See also  गिरिडीह में निगम चुनाव के दौरान मारपीट और फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, बोकारो के चास में SDPO पर हमला

ताकत का अहसास कराया, तो पत्थरबाज आपके लिए झाड़ू लगाएंगे; झारखंड में बोले योगी आदित्यनाथ

यह जाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम की वजह से हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम मात्र 20 मिनट का था। सीएम नीतीश बाबू अपने उड़ने खटोला से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। लेकिन जिला प्रशासन ने ऐसी तैयारी की है, जैसे लग रहा है कि नीतीश कुमार का काफिला सड़क मार्ग से गुजरेगा।

जिला प्रशासन को क्या इतना भी नहीं पता है कि आज खरना है। कमाने बाहर गए लोग अपने-अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार का हेलिकाप्टर पटना से उड़ने से पहले ही बेगुसराय में ट्रैफिक रोक दिया। हद तो तब हो गई जब यह बताया गया कि जब तक सीएम साहब अपने उड़न खटोला से उड़कर पटना न पहुंच जाएं, तब तक ट्रैफिक को हरी झंडी नहीं दिखाई जाएगी।

पुलिस चौकी में अश्लीलता, युवक ने बड़ी उम्र की महिला संग मनाई रंगरेलियां, VIDEO वायरल

See also  पटना में जमीन कारोबारी की सरेआम हत्या, बदमाशों ने बेटे के सामने गोलियों से भूना

एंबुलेंस फंसी, महिला और बच्चे बिलबिलाए

बेगूसराय के सिमरिया में सीएम नीतीश का कार्यक्रम था। सुबह दस बजे से ट्रैफिक को कार्यक्रम का हवाला देकर रोक दिया गया। नीतीश कुमार का सिमरिया में रिवर फ्रंट और सीढ़ी घाट धर्मशाला का निरीक्षण कार्यक्रम था। सिमरिया धाम में रिवर फ्रंट और सीढ़ी घाट बना है। यहां पर कल्पवासी साधु संतों से भी मुलाकात किया।

इसके चलते बरौनी के रास्ते सीमांचल और मिथिलांचल जाने वाले यात्री परेशान रहे। दो घंटे जाम के दौरान एंबुलेंस फंसी रही। इस दौरान एक महिला की तबीयत भी खराब हो गई। लेकिन इससे जिला प्रशासन को क्या फर्क पड़ता है। वह सीएम साहब के कार्यक्रम में मुस्तैदी दिखाने की भरपूर कोशिश की। अगर प्रशासन इतना मुस्तैद हो, आए दिन तो राजधानी पटना में सरेआम गोलीबारी और हत्या की घटनाएं नहीं होती।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now