- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा रेल हादसा, पुष्पक एक्प्रेस में आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आये

महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा रेल हादसा, पुष्पक एक्प्रेस में आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आये

डेस्क: महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार को बड़ा रेल हादसा हुआ है। पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद ट्रेन से कूदकर भाग रहे यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी।जलगांव SP महेश्वर रेड्डी ने पुष्टि की है कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

JDU में भारी बवाल, मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष को हटाया गया, NDA से अलग होने का जारी किया था लेटर
मिली जानकारी के अनुसार आग की अफवाह के बाद ट्रेन से कूदे कई यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आये और हादसे में 12 यात्रियों की जान चली गई। जलगांव से 20 किलोमीटर दूर पुष्पक एक्सप्रेस से कुछ यात्री ट्रेन में आग लगने की अफवाह के चलते ट्रेन से कूद गए। अभी तक कितने यात्रियों की मौत हुई है, ये साफ नहीं है. जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

See also  नीतीश कुमार के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने जिला -नगर अध्यक्षों की नई सूची की जारी

दसअसल, पुष्पक एक्सप्रेस को उस समय रोका गया जब B4 बोगी में स्पार्किंग हो गई। इसी बीच ये अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है। आननफानन में लोग ट्रेन से कूदकर ट्रैक पर आ गए। उसी वक्त मनमाड से चलकर भुसावल की ओर जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस दूसरे ट्रैक से गुजर रही थी। इसी बीच कर्नाटक एक्सप्रेस ने यात्रियों को कुचल दिया जिसमें 12 यात्रियों की मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now