- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

भारतीय महिला टीम खो-खो विश्व कप की चैंपियन बनी, नेपाल को दी मात

खो-खो विश्व कप

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) भारतीय महिला टीम ने पहले खो-खो विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां नेपाल पर 78-40 की शानदार जीत के साथ खिताब अपने नाम किया।

भारतीय खिलाड़ियों ने यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में गति, रणनीति और कौशल का शानदार नमूना पेश करते हुए मैच की शुरुआत से अंत तक अपना दबदबा बनाये रखा।नेपाल ने टॉस जीतकर भारत को अटैक करने का न्योता दिया। कप्तान प्रियांक इंगले के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआती टर्न में नेपाल को एक बार भी ड्रीम रन करने का मौका नहीं दिया और 34-0 की बढ़त बना ली।

PTI01 19 2025 000379B 1
New Delhi: Indian players (blue) in action during the final match of the Kho Kho World Cup (Women) against Nepal, in New Delhi, Sunday, Jan. 19, 2025. India women won the Kho Kho World Cup title. (PTI Photo)

प्रयागराज महाकुंभ के मेला क्षेत्र में लगी आग, 250 टेंट जलकर हुए खाक, सिलेंडर ब्लास्ट से गीता प्रेस का कैंप जलकर स्वाहा

नेपाल ने दूसरे टर्न में अटैक करते हुए 24 अंक बनाकर वापसी की लेकिन इस दौरान बी चैत्रा ने ड्रीम रन पूरा कर भारत को भी एक अंक दिलाया।मध्यांतर के बाद भारत की बढ़त 35-24 की हो गयी। भारतीय टीम तीसरे टर्न में अटैक करते हुए मैच पर पूरी तरह से हावी हो गयी। टीम ने 73-24 की बढ़त के साथ जीत को लगभग पक्का कर लिया।

See also  जमुई में पूर्व सिविल सर्जन के घर पिस्टल की नोक पर लूटपाट, पति-पत्नी और बेटे को इंजेक्शन देकर किया बेहोश

चैत्रा ने चौथे टर्न में भी ड्रीम रन से पांच अंक जुटा कर नेपाल के खिलाड़ियों को परेशान किया। नेपाल की टीम इस टर्न में 16 अंक ही जुटा सकी।भारतीय महिला टीम ने ग्रुप चरण में दक्षिण कोरिया, ईरान और मलेशिया पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में हराया था।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now