- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

प्रयागराज महाकुंभ के मेला क्षेत्र में लगी आग, 250 टेंट जलकर हुए खाक, सिलेंडर ब्लास्ट से गीता प्रेस का कैंप जलकर स्वाहा

fire in maha kumbh mela

डेस्क: प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र में रविवार को आग लग गई। आग लगने की वजह से कई टेंट जलकर खाक हो गए है।बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया था, जिसके बाद आग आसपास के पूरे इलाके में फैल गई है। महाकुंभ मेला क्षेत्र में मौजूद एक चश्मदीद ने दावा किया कि 250 के आसपास टेंट आग से जलकर खाक हो गए हैं। आग की लपटें काफी ऊंची थी। काफी बड़े क्षेत्र में आग लगी थी, आग से 250 टेंट जलकर खाक हो गए हैं।

PTI01 19 2025 000258A

महाकुंभ: नागा साधु बनने के लिए लगी है होड़, दीक्षा के लिए हजारों आवेदन, सैकड़ों हो रहे हैं रिजेक्ट
बताया जा रहा है कि सेक्टर-19 कैंप में आग लगी है। आग की सूचना के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई है।मेला क्षेत्र में मौजूद अधिकारियों के अनुसार, अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में आग लगी है। ये आग इतनी भीषण है कि आसपास के पूरे इलाके में आसमान में काला धुआं छा गया है। साथ ही दमकल की टीम ने आसपास के पूरे इलाके को खाली करा लिया है।जिस वक्त ये आग लगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में लगी आग का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और प्रयागराज में महाकुंभ मेले में लगी आग के बारे में जानकारी ली।

See also  स्कूटी में टक्कर लगी तो महिला ने कैब ड्राइवर को बीच सड़क पर पीटा, 20 सेकेंड में जड़े आठ तमाचे

प्रिंसिपल के कमरे में टेबल के नीचे चल रही थी ‘रासलीला’ CCTV ने पकड़ा तो..मैडम और सर गए नप

आग की इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। सेक्टर 5 में लगी आग धीरे-धीरे बढ़कर सेक्टर 19 और 20 में भी पहुंच गई। तेज हवा होने की वजह से आग तेजी से फैल गई और आसपास के टेंटों को भी अपनी चपेट में ले लिया।पुलिस और NDRF की टीमें आग पर काबू पाने के लिए आसपास के हिस्से को खाली करवा रही है. आग शास्त्री पुल और रेलवे पुल के बीच के इलाके में लगी है। ये पूरा इलाका महाकुंभ मेला क्षेत्र में आता है।

See also  भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल ने दिया सांसद पद से इस्तीफा, टिकट बंटवारे से हैं नाराज; नीतीश कुमार को चिट्ठी में लिखी बड़ी बात...

Maha Kumbh Mela 2025

प्रयागराज के DM रविंद्र कुमार मंदर ने कहा, “आज 4:30 बजे कुंभ क्षेत्र सेक्टर 19 के गीता प्रेस में आग लगने की सूचना हमे मिली थी। अग्निशमन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गीता प्रेस के साथ 10 प्रयागवाल के टेंट में भी आग फैलने की सूचना मिली थी जिसको बुझा लिया गया है। स्थिति सामान्य है, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।”

DIG वैभव कृष्ण ने कहा, “गीता प्रेस के टेंट में आग लगी है। अखाड़े में आग नहीं लगी है और कोई जनहानि नहीं हुई है। हमारी बचाव टीम लगी हुई है। कितनी आग है उसका सर्वे कराया जा रहा है। किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। आग काबू में है। आग लगने का कारण जांच का विषय है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now