धनबाद के कार्मेंल स्कूल में छात्राओं का शर्ट उतरवाकर ब्लेजर में घर भेजने का मामलाः जांच टीम ने स्कूल प्रबंधन को दी क्लीनचीट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 14, 2025

धनबाद के कार्मेंल स्कूल में छात्राओं का शर्ट उतरवाकर ब्लेजर में घर भेजने का मामलाः जांच टीम ने स्कूल प्रबंधन को दी क्लीनचीट

धनबाद : डिगबाडीह स्थित कार्मेल स्कूल में 10वीं की छात्राओं का शर्ट उतरवाकर ब्लेजर में घर भेजने के मामले में जांच टीम ने स्कूल प्रबंधन को क्लीनचीट दे दी है। हालांकि उच्च स्तरीय स्कूल प्रबंधन ने इस मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है और जांच प्रभावित नहीं हो इसके लिए प्रिंसिपल को स्कूल की सभी प्रशासनिक जिम्मेदारियों से दूर रहने का निर्देश दिया है।

धनबाद के कार्मेल स्कूल में छात्राओं के शर्ट को उतरवाकर ब्लेज में घर भेजने के मामले में जांच करने पहुंची तीन अलग अलग टीम
10वीं की छात्राओं के साथ स्कूल के अंतिम दिन पेन डे पर शर्ट खुलवाकर सिर्फ ब्लेजर में घर भेजे जाने से उठे विवाद पर कार्मेल शिक्षा पार्षद उत्तरी प्रांत पटना की ओर से मारिया कीर्ति एसी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि प्रबंधन की और से मैं अपने संस्थान की स्कूल में 9 जनवरी को आयोजित पेन डे समारोह पर नजर रखना चाहती हूं. एक संस्थान के रूप में हमारी पूरी निष्ठा है कि कि सभी छात्राओं के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर माहौल को बढ़ावा दिया जाए।

See also  पवन सिंह की BJP में वापसी, बिहार चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा के साथ हुई सुलह, अमित शाह से की मुलाकात

बिहारी टार्जन का बाबा रामदेव के साथ दौड़ लगाने का वीडियो वायरल, जानिये कौन है राजा यादव जिसके फिटनेस की हो रही है तारीफ

उन्होंने कहा है कि हमारी प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि कक्षा दसवी के छात्रा अपनी स्कूल के यूनिफार्म(शर्ट) के ऊपर एक दूसरी शर्ट पहनी हुई थी। जिस पर छात्राएं पेन डे को लेकर संदेश लिख रही थीं. छुट्टी के समय छात्रों से अनुरोध किया गया था कि वे अपनी मूल ड्रेस में लौट जाएं।

नीतीश कुमार की चिराग पासवान ने कर दी घोर बेजज्जती! चुड़ा दही भोज में पहुंचे मुख्यमंत्री मगर चिराग रहे गायब

मीडिया के एक वर्ग ने ऐसी जानकारी प्रकाशित की है जो तथ्यों को पूरी तरह से प्रतिबिंबित नहीं करती है. जिसने हमारे संस्थान की धारणा और उसकी सार्वजनिक स्थिति को प्रभावित किया है। इसके बावजूद, हमने तथ्यों का पूरी तरह से पता लगाने और यदि आवश्यक हो तो उपयुक्त सुधारात्मक उपायों की सिफारिश करने के लिए एक आंतरिक जांच शुरू की है।

See also  लॉरेंस बिश्नोई के करीबी मयंक सिंह का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से हथियार लाता था जसकरण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now