बिहारी टार्जन का बाबा रामदेव के साथ दौड़ लगाने का वीडियो वायरल, जानिये कौन है राजा यादव जिसके फिटनेस की हो रही है तारीफ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 14, 2025

बिहारी टार्जन का बाबा रामदेव के साथ दौड़ लगाने का वीडियो वायरल, जानिये कौन है राजा यादव जिसके फिटनेस की हो रही है तारीफ

डेस्कः बिहारी टार्जन के नाम से मशहूर राजा यादव का वीडियो इन समय सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। बाबा रामदेव के साथ दौड़ लगाने और योगा करने का वीडियो की हर ओर चर्चा हो रही है। बिहार से आये राजा यादव ने बाबा रामदेव के साथ योग, आयुर्वेद पर चर्चा की और लोगों से इसे अपनाने को भी कहा। इतना ही नहीं बाबा रामदेव ने तो राजा यादव के साथ दौड़ भी लगाई।

 

नीतीश कुमार की चिराग पासवान ने कर दी घोर बेजज्जती! चुड़ा दही भोज में पहुंचे मुख्यमंत्री मगर चिराग रहे गायब
बिहारी टार्जन के नाम से मशहूर राजा यादव बिहार के बगहा जिले का रहने वाला है। वो अपने दौड़ने की स्पीड और फिटनेस को लेकर चर्चा में आये। इसके बाद राजा यादव ने बाबा रामदेव से आकर मुलाकात की। बाबा रामदेव ने राजा यादव के फिटनेस की तारीफ भी की और उनको योग का प्रशिक्षण भी दिया।

सबसे सुंदर साध्वी कही जाने वाली हर्षा रिछारिया की हकीकत जान हो जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वीडियो खूब हो रहा है वायरल

राजा यादव भी बाबा रामदेव को पहलवानी की टिप्स देते हुए नजर आये। राजा यादव ने कहा कि पहलवानी हमारी धरोहर है जो विलुप्त हो रही है। इसे मै बचाने की कोशिश कर रहा हूं और पहलवानी के लिए आकर्षित भी कर रहा हूं। राजा यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने फिटनेस को लेकर कई वीडियो डाले है।


See also  OMG... ये तो बहुत शानदार है; वंदे भारत स्लीपर के भीतर का नजारा देख मचला लोगों का दिल, VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now